
भारतीय बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू शतक के बाद दर्शकों को अभिवादन स्वीकार करते। (फोटो सोर्स: एक्स@/SonySportsNetwk)
U19 World Cup 2026, IND vs BAN: आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप के सातवें मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में सभी विकेट खोकर 238 रन बनाए। हालांकि, बीच में बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा, जिसके चलते 50 ओवर की जगह यह मुकाबला 49 ओवर का कर दिया गया। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 72 रन, जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 80 रनों की पारी खेली। अब बांग्लादेश को मुकाबला जीतने के लिए 239 रन बनाने होंगे।
इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान अजीजुल हकीम तमीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी खाता भी नहीं खोल सके और पहली गेंद पर आउट हो गए। विहान मल्होत्रा भी ज्यादा देर पिच पर नहीं टिक सके और 7 रन बनाकर कप्तान हकीम तमीम का शिकार बने।
इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। सूर्यवंशी 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। सूर्यवंशी के आउट होने के बाद एक बार फिर भारतीय पारी लड़खड़ा गई। हरबंस पुंगलिया 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अंबरीश सिर्फ 5 रन ही बना सके। हालांकि, कनिष्क चौहान ने कुछ देर क्रीज पर समय बिताया और 26 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 28 रन की पारी खेली।
दूसरी ओर अभिज्ञान कुंडू एक छोर पर डटे रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आखिरी बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारतीय टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, 47वें ओवर में वह 80 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए।
49 ओवर की चौथी गेंद पर दीपेश देवेंद्र भी पवेलियन लौट गए और इस तरह भारतीय टीम 244 रन पर सिमट गई। देखने में यह लक्ष्य कम लग सकता है, लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम की गेंदबाजी लाइनअप है, उसे देखते हुए बांग्लादेश के लिए यह लक्ष्य काफी मुश्किल हो सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने USA को सिर्फ 107 रन पर ढेर कर दिया था।
Updated on:
17 Jan 2026 06:13 pm
Published on:
17 Jan 2026 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
