
IND vs USA Live Streaming: पहले मुकाबला में पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारतीय टीम को अगले दौर में पहुंचने के लिए यूएई की खिलाफ जीत बेहद जरूरी है। टीम इंडिया को पहले मैच में पाकिस्तान ने 6 विकेट से हरा दिया। अब पड़ोसी टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के करीब है और टीम इंडिया यूएई के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है तो भारत और पाकिस्तान क्वार्टरफाइनल में पहुंच जाएंगे। भारत और यूएई के बीच का मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच को भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं।
हांगकांग सिक्सेस में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला यूएई से 2 नवंबर को होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5.55 पर शुरू होगा। इस मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के टीवी चैनल्स पर लाइव देखा जा सकता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन मुकाबलों को देखने के लिए आपको फैनकोड के ऐप और वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा हांगकांग सिक्सेस के ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इन मैचों का सीधा प्रसारण होगा, हालांकि भारत में ये सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
2 नवंबर को सिर्फ ग्रुप स्टेज के 2 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने वाली टीमों के लिए पोजिशन के लिए मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह 9.40 बजे से क्वार्टरफाइनल मैच खेले जाएंगे। दूसरा क्वार्टरफाइनल 10.35, तीसरा 01.20 और चौथा क्वार्टरफाइनल 02.15 बजे खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले सुबह 10.35 और 11.30 बजे से खेले जाएंगे। खिताबी मुकाबला दोपहर 2.15 मिनट पर खेला जाएगा।
Updated on:
01 Nov 2024 04:47 pm
Published on:
01 Nov 2024 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
