6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल से शुरू होने जा रहा है अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026, पहले मुक़ाबले में USA से भिड़ेगा भारत, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

IND vs USA, When and Where to Watch: अंडर 19 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jan 14, 2026

Vaibhav Suryavanshi can play only one U19 World Cup

भारतीय युवा बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Under 19 World Cup Live Streaming: पांच बार की चैम्पियन भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुक़ाबले में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमरीका (USA) से भिड़ेगा। यह मुक़ाबला जिम्बाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ियों से भरी भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा। आइए जानते हैं कि आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं अंडर 19 वर्ल्ड कप के सभी मुक़ाबले।

Under 19 World Cup: कब खेला जाएगा अंडर 19 वर्ल्ड कप का पहला मैच?
अंडर 19 वर्ल्ड कप का पहला मुक़ाबला और भारत और यूएसए बीच गुरुवार 14 जनवरी यानी कल खेला जाएगा।

Under 19 World Cup: कहां खेला जाएगा भारत और के यूएसए के बीच मैच?
भारत और यूएसए के बीच यह मुक़ाबला जिम्बाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

Under 19 World Cup: कब शुरू होगा भारत और के यूएसए का मुकाबला?
भारत और यूएसए का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 12.30 बजे होगा।

Under 19 World Cup: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे अंडर 19 वर्ल्ड कप के मैच?
अंडर 19 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

Under 19 World Cup: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग