4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: T20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड खतरे में, हिटमैन रोहित कर सकते हैं ध्वस्त

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को चेन्नई में खेले जाने वाले T20 सीरीज के तीसरे व आखिरी मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 10, 2018

ROHIT SHARMA

IND vs WI: T20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड खतरे में, हिटमैन रोहित कर सकते हैं ध्वस्त

नई दिल्ली। रविवार को जब भारतीय टीम चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी T20 मुकाबले में उतरेगी तो सभी की निगाहे एक बार फिर भारत के सलामी बल्लेबाज व कप्तान रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। रोहित इस मैच में एक बार फिर कई रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। पर इस मैच में वह जिस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं वह T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी कहा जा सकता है। बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला और दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।


सबसे ज्यादा T20 अंतर्राष्ट्रीय रनों का रिकॉर्ड-
रोहित T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड से मात्र 68 रन पीछे हैं। वह अगले मैच में इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह रिकॉर्ड टूट भी सकता है। रोहित सबसे ज्यादा T20 अंतर्राष्ट्रीय रनों के मामले में इस सीरीज से पहले विश्व में पांचवें और भारत में दूसरे नंबर पर थे। पर दूसरे मुकाबले में शानदार शतक के साथ उन्होंने 3 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान पा लिया है। अब वह केवल न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल से पीछे हैं जिनके नाम 2271 रन हैं।तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शोएब मालिक(2190) हैं, चौथे पर न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कुलम(2140) हैं और पांचवें पर भारत के विराट कोहली(2102) हैं। रोहित 86 मैचों में 33.89 की औसत से 2203 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं।

रोहित के निशाने पर यह रिकॉर्ड भी-
T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड के साथ ही रोहित के पास इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका भी है। रोहित के T20I में 96 छक्के हैं और वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिस गेल(103) से मात्र 7 छक्के पीछे हैं। छक्के लगाने में रोहित तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे गेल और गप्टिल(103) हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा 1 चौका लगाते ही T20 अंतर्राष्ट्रीय में 200 चौके पूरे कर लेंगे।