2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T-20 में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव ओपनिंग करने के लिए उतरे थे। ये देखकर सभी को गुस्सा आया क्योंकि यादव लंबी पारी नहीं खेल पाए। अब दूसरे टी-20 मुकाबले में बदलाव देखने को मिल सकता है। ये दो खिलाड़ी रोहित के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 1 Aug 2022, 5:27 PM IST

ind vs wi 2nd t20 two players likely open rohit sharma team india

किसे मिलेगा मौका?

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज खेला जाएगा। पहले मुकाबले में भारत ने 68 रनों से शानदार जीता हासिल की। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के अलावा सभी फेल रहे थे। पहले मुकाबले में जब टीम का ऐलान हुआ था तो सभी ने सोचा था कि एक बार फिर रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।रोहित के साथ ओपनिंग करने सूर्यकुमार यादव आ गए। मैनेजमेंट के इस फैसले से सभी नाराज नजर आए क्योंकि यादव फेल रहे। वैसे भी वेस्टइंडीज दौरे पर अभी तक सूर्यकुमार यादव फ्लॉप रहे हैं। दूसरे टी-20 में भी अब ओपनिंग में बदलाव किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि किन दो खिलाड़ियों को रोहित के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है।

1) ऋषभ पंत

पहले टी-20 में पंत मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरे थे और फ्लॉप रहे। कुछ समय पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा के साथ पंत ने ओपनिंग की थी। पंत ने रोहित के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई थी। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में पंत ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

पंत एक ओपनर के रूप में सफल साबित हो सकते हैं। केएल राहुल की वापसी के बाद चीजेंं बदल जाएंगे। राहुल मिडिल ऑर्डर में भी खेल सकते हैं। इसके लिए पंत को अगर मौका मिलेगा तो अच्छे रन बनाने पड़ेंगे। पंत ने अभी तक एक ओपनर के तौर पर अच्छे रन बनाए है।

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास


2) ईशान किशन

किशन पिछली कुछ सीरीज से बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पहले टी-20 में लगा था कि उन्हें मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किशन हमेशा एक ओपनर की भूमिका में रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो अब उन्हें दूसरे टी-20 में मौका दिया जा सकता है।

टीम इंडिया के लिए अभी तक ईशान किशन तीन वनडे मैचों में 88 रन और 18 टी-20 मैचों में 532 रन बना चुके हैं। कुछ टी-20 मैच किशन ने टीम इंडिया को शानदार अंदाज में जीताए भी है। अब देखना होगा कि उन्हें दूसरे टी-20 में मौका दिया जाएगा या नहीं।

यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 आज