
दिग्गज की हुई वापसी
IND vs WI 2nd T20: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं और पांच मैचों की टी-20 सीरीज चल रही है। इस सीरीज का आज दूसरा मैच दोनों टीमों के बीच रात 8:00 बजे वार्नर पार्क, सेंट किट्स में खेला जाएगा। वही 29 जुलाई को खेले गए पहले T20 मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने 68 रनों उस मुकाबले को अपने नाम किया था। आज भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी तो वहीं वेस्टइंडीज भी टीम इंडिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी
यहां देख सकते हैं लाइव
भारत और वेस्टइंडीज T20 सीरीज के प्रसारण के अधिकार भारत में सोनी नेटवर्क के पास है। भारत में इस मुकाबले को आप रात 8:00 बजे सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास सोनी लिव एप का सब्सक्रिप्शन मौजूद है तो आप इसे ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा डीडी फ्री डिश के चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी आप इस मैच को लाइव देख सकते हैं जिसके लिए आपको कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
यह भी पढ़ें : जन्मदिन विशेष: जानें अरुण लाल के बारे में खास बातें
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की टी-20 टीम:
India T-20 Squad Against West indies 2022: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, रवि अश्विन, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, आवेश खान, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव
Updated on:
1 Aug 2022, 11:10 AM IST
Published on:
1 Aug 2022, 11:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.