6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDvWI: धोनी के शतक या अर्धशतक का तो पता नहीं, पर 1 रन बनाते ही रच देंगे यह बड़ा कीर्तिमान

खराब फॉर्म से गुजर रहे महेंद्र सिंह धोनी के पास अपने आप को साबित करने का तिरुवनंतपुरम ODI में आखिरी मौका हो सकता है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 01, 2018

MAHENDRA SINGH DHONI

INDvWI: धोनी के शतक या अर्धशतक का तो पता नहीं, पर 1 रन बनाते ही रच देंगे यह बड़ा कीर्तिमान

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं जिस कारण उनकी काबिलियत पर सवाल उठने लगे हैं। इस खराब फॉर्म के बावजूद जब आज तिरुवनंतपुरम में धोनी बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो फैंस को उनसे कुछ बड़ा करने की उम्मीद होगी। पर धोनी अगर आज कुछ बड़ा नहीं भी करते हैं और केवल 1 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह ऐसे मुकाम पर पहुंच जाएंगे जहां सिर्फ चार भारतीय बल्लेबाज पहुंच सके हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तिरुवनंतपुरम में पांचवां वनडे मुकाबला खेला जाना है।


इस मुकाम पर पहुंचेंगे धोनी-
अगर महेंद्र सिंह धोनी आज 1 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे। पिछले मैच में धोनी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मात्र 24 रनों की जरुरत थी और वह 23 रन बनाकर आउट हो गए थे। बल्लेबाजी आने पर सभी को उम्मीद होगी की धोनी आज यह बड़ा मुकाम हासिल करेंगे।


यह 4 भारतीय खिलाड़ी हासिल कर चुके हैं मुकाम-
धोनी वनडे क्रिकेट में भारत के लिए 10,000 रन बनाने वाले पांचवें क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज में ही अपने 10,000 रन पूरे किए थे।


धोनी के वनडे में 10,173 रन-
धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में 10,173 रन दर्ज हैं। पर इन रनों में 174 उन्होंने अफ्रीका XI के खिलाफ एशिया XI के लिए खेलते हुए बनाए थे। 3 मैचों की उस सीरीज में धोनी ने नाबाद 139, 33 और 2 रनों की पारी खेली थी। धोनी ने भारत के लिए अभी तक वनडे क्रिकेट में 9,999 रन बनाए हैं।