
IND vs WI (Photo Credit- BCCI)
IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की T20 सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दोनों टीमों के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। अगर भारतीय टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रहती है तो वह किसी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज जीतने के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ सकती है। बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी और आज वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत जीत जाता है तो वह तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा
अभी तक पाकिस्तान के नाम है ये खास रिकॉर्ड
बता दें कि अभी तक किसी एक देश खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान ने जिंबाब्वे के खिलाफ लगातार 11 द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज जीती हैं। वहीं भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2007 से लेकर अब तक एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी है। भारत और पाकिस्तान 11-11 सीरीज जीतने के साथ बराबर स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा के सिल्वर पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
लेकिन अगर आज के मैच में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करती है तो वह इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लेगी। इसके साथ ही भारतीय टीम पाकिस्तान को किसी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज जीतने के मामले में पीछे छोड़ देगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सीरीज जीतते ही भारत के नाम 12 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार है: विराट कोहली
Updated on:
24 Jul 2022 09:12 pm
Published on:
24 Jul 2022 09:09 pm
