2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs WI: शिखर धवन और रुतुराज गायकवाड़ हैं आईसोलेशन में तो कौन करेगा ओपनिंग? रोहित शर्मा ने दिया जवाब

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। पहले वनडे मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया के साथ बातचीत की और बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ कौन सा खिलाड़ी उनके साथ ओपनिंग करने वाला है।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 05, 2022

ind_vs_wi_rohit_sharma_and_ishan_kishan_will_open_for_india.jpg

IND vs WI Rohit Sharma

IND vs WI: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मुकाबले से पहल वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया। रोहित शर्मा ने इस बातचीत के दौरान विराट कोहली से लेकर टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के बारे में खुलकर अपनी बात रखी। रोहित शर्मा ने ये भी बताया कि पहले वनडे मुकाबले में उनके साथ कौन सा बल्लेबाज ओपनिंग करने जा रहा है।रोहित शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) का नाम लेते हुए कहा, 'ईशान मेरे साथ ओपनिंग करेगा क्योंकि फिलहाल हमारे पास अन्य कोई विकल्प मौजूद नहीं है।'

मालूम हो कि कोरोना पॉजिटिव होने के चलते टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के अलावा युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भी आईसोलेशन में हैं जिसके बाद से ये सवाल लगातार उठ रहा था कि 6 फरवरी से खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में ओपनिंग कौन करेगा। रोहित ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। वहीं धवन और गायकवाड़ के अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और रिजर्व पेसर नवदीप सैनी भी फिलहाल आइसोलेशन में हैं।


वहीं इस बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा कि जब वो कप्तान थे तब मैं उपकप्तान था उन्होंने जहां से छोड़ा है वहीं से मैं टीम को अब आगे ले जाऊंगा। बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में टीम इंडिया की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का टी-20 और वनडे कप्तान नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली से लेकर पृथ्वी शॉ तक, 4 कप्तान जो भारत को बना चुके हैं चैंपियन

टीम इंडिया के लिए खास होगा ये मुकाबला: भारत के लिए 6 फरवरी को खेला जाने वाले पहला वनडे मैच काफी ज्यादा खास है। यह मैच टीम इंडिया का 1000वां एकदिवसीय मुकाबला होगा। बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 6, 8 और 11 फरवरी को तीन वनडे मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेले जाएंगे। इसके बाद कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स स्टेडियम में तीन टी20 मैचों की सीरीज होनी है।