
भारत में इस्तेमाल की जाने वाली गेंद से खुश नहीं हैं विराट कोहली, इस गेंद को बताया बेस्ट
नई दिल्ली।विराट कोहली ने भारत में टेस्ट मैच में इस्तेमाल की जाने वाली एसजी गेंद की क्वालीटी पर निराशा जताई है और क्रिकेट में हर जगह ड्यूक गेंद के इस्तेमाल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि एसजी गेंद जल्दी घिस जाती है जिससे खिलाड़ी के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही कोहली ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई है। भारतीय टीम ने हैदराबाद टेस्ट के लिए उन्ही 12 खिलाड़ियों को मौका दिया है जिनको राजकोट टेस्ट के लिए चुना गया था।
अश्विन भी जता चुके हैं निराशा-
एसजी गेंद भारत में टेस्ट मैच में इस्तेमाल की जाती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस पर निराशा जताई थी। अश्विन ने राजकोट टेस्ट के बाद गेंद के बर्ताव को बहुत ही निराशाजनक बताया था।
ड्यूक गेंद का किया समर्थन-
स्पोर्ट्स वेबसाइट ने कोहली के हवाले से लिखा है, "गेंद का पांच ओवर बाद घिस जाना हमने कभी नहीं देखा। पहले गेंद की जो क्वालीटी थी वो काफी अच्छी थी। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इसमें गिरावट कैसे आई। ड्यूक गेंद की क्वालीटी अभी भी अच्छी है। कुकाबुरा की क्वालीटी भी अच्छी है। कुकाबुरा गेंद कैसी भी हो उसकी क्वालीटी में गिरावट नहीं आई।" भारतीय कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि ड्यूक टेस्ट मैचों के लिए सबसे सही गेंद है। अगर यह स्थिति रही थो मैं सभी जगह टेस्ट क्रिकेट में ड्यूक गेंद के इस्तेमाल का समर्थन करूंगा।"।
विराट ने की पृथ्वी की तारीफ-
मैच की पूर्व संध्या पर कोहली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे नहीं लगता कि उन्हें अभी किसी चीज में धकेलना चाहिए क्योंकि आपको इस बात को समझना चाहिए कि इस युवा को अभी आगे बढ़ने के लिए समय देने की जरूरत है।" कोहली ने कहा, "यह युवा लड़का बेहद प्रतिभावान है। उसमें काफी योग्यता है। हर किसी ने उसकी प्रतिभा को देखा है। हम निश्चित तौर पर इस बात को जानते हैं कि उसमें शीर्ष स्तर पर खेलने के सारे गुणे मौजूद हैं। उसने पहले ही मैच में इस बात के संकेत दे दिए हैं। वह जल्दी सीखने वाला तेज खिलाड़ी है।" उन्होंने कहा, "हम सभी उसके लिए खुश हैं, लेकिन मुझे लगता कि अभी उसकी तुलना किसी से भी नहीं की जानी चाहिए। न ही उसे इस स्थिति में डालना चाहिए की वह दबाव महसूस करे।"
Published on:
11 Oct 2018 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
