नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय 'ए' टीम की शुरुआत शानदार रही है। पहले अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। खबर लिखे जाने तक भारतीय ए टीम का स्कोर 74 ओवरों में 4 विकेट के नुक्सान पर 270 रन है। भारतीय टीम इस दौरे पर 3 अनौपचारिक टेस्ट और 3 अनौपचारिक ODI खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई टीम के कई मुख्य सदस्य इस न्यूजीलैंड दौरे का भी हिस्सा हैं।