9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND A vs SL A: क्या रन आउट थे Chamika Karunaratne? थर्ड अंपायर के फैसले पर भारतीय खिलाड़ियों ने जताई नाराजगी

Chamika Karunaratne Run Out? भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मैच में भारतीय विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह से एक बड़ी चूक हो गई, जिसके वजह से चमिका करुणारत्‍ने (Chamika Karunaratne) रन आउट होने से बच गए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 09, 2026

Chamika Karunaratne Run Out

भारत ए बनाम श्रीलंका ए मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricBhakt7380)

India A vs Sri Lanka A: तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज का पहला मुकाबला दांबुला में सोमवार को भारत ए और श्रीलंका ए बीच खेला गया। इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों का पारा आसमान पर था। उन्‍हें थर्ड अंपायर के एक फैसले के खिलाफ अंपायर से बहस करते हुए भी देखा गया। कप्‍तान तिलक वर्मा समेत सभी खिलाड़ी चमिका करुणारत्‍ने (Chamika Karunaratne) को रन आउट नहीं देने से नाराज थे।

क्या करुणारत्ने रन आउट थे?

दरअसल, यह घटना श्रीलंकाई पारी के 42वें ओवर की चौथी गेंद पर घटी, जब करुणारत्‍ने ने ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ को बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेला और सिंगल के लिए दौड़े, लेकिन दूसरे छोर से साथी बल्‍लेबाज ने उन्‍हें वापस भेज दिया। उन्हें स्ट्रेच करना पड़ा और वे मुश्किल से क्रीज के पास तक पहुंचे। ऐसा लगा कि डायरेक्ट विकेट पर लगी है। इसके बाद मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर की ओर इशारा किया।

थर्ड अंपायर ने पाया कि गेंद स्‍टंप को सीधी हिट कर रही थी

थर्ड अंपायर ने पाया कि गेंद स्‍टंप को सीधी हिट कर रही थी, लेकिन इससे पहले विकेटकीपर प्रभसिमरन के दस्‍तानों से स्टंप्स को हिला दिया। थर्ड अंपायर ने पाया कि बॉल स्टंप्स से टकराने से पहले ही बेल्स गिर गई थीं। इस वजह से करुणारत्ने को नॉट आउट करार दिया गया।

भारतीय प्‍लेयर्स ने की मैदानी अंपायर से बहस

करुणारत्‍ने को आउट नहीं देने पर कप्‍तान तिलक वर्मा मैदानी अंपायर के सामने आपत्ति जताते नजर आए। उन्‍हें अंपायर से हल्‍की बहस करते भी देखा गया। लेकिन, करुणारत्‍ने का ये विकेट ज्‍यादा महंगा नहीं पड़ा, क्‍योंकि वह 44वें ओवर की अंतिम गेंद पर ही आउट हो गए। चमिका 21 गेंदों पर महज 9 रन बनाकर विपराज निगम की गेंद पर आयुष बडोनी को कैच थमा बैठे।

भारत ने 8 विकेट से जीता मैच

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 277 रन लगाए। भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक तो कप्‍तान तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ा। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 269 के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।