7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING: भारत की हार के बाद ईशांत शर्मा पर ICC ने लगाया भारी जुर्माना

इंग्लैंड ने पहले मुकाबले में भारत को 31 रनों से मात देकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 4 Aug 2018, 5:53 PM IST

ISHANT

BREAKING: भारत की हार के बाद ईशांत शर्मा पर ICC ने लगाया भारी जुर्माना

नई दिल्ली। एजबैस्टन में चल रहे भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर मैच की 15 प्रतिशत फीस और 1 डिमेरिट अंक का जुर्माना लगाया गया है। मैच के तीसरे दिन उन्हें खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए बनी ICC की आचारसंहिता के लेवल एक के उलंघन का दोषी पाया गया था। पहले टेस्ट मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 31 रनों की हार का सामना करना पड़ा है।


ईशांत को पाया गया दोषी-
भारतीय तेज गेंदबाज को आचारसंहिता के आर्टिकल 2.1.7 के उलंघन का दोषी पाया गया है। यह आर्टिकल 'अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा, क्रिया और संकेतों के उपयोग करने पर है जोकि बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उत्तेजित करे।' लेवल एक के दोषी को मैच फीस का 50 प्रतिशत और 1 या 2 डिमेरिट अंकों का जुर्माना लगाया जाता है।


मलान को आउट कर हुए थे उत्तेजित-
शुक्रवार को दिन के पहले सेसन के दौरान शर्मा ने डेविड मलान को आउट करने पर जिस तरह से जश्न मनाया था वह मैच अधिकारीयों के हिसाब से सही नहीं था। मैच अधिकारीयों के हिसाब से आउट होकर जा रहे मलान इसपर आक्रामक प्रतिक्रिया दे सकते थे। दिन का खेल खत्म होने के बाद शर्मा ने अपनी गलती को स्वीकारा साथ ही उन्होंने मैच रेफरी जेफ्फ क्रो द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को भी स्वीकारा। मैच अंपायर अलीम दार और क्रिस गैफनी साथ ही मराइस इरास्मस ने ईशांत पर दोषी होने का आरोप लगाया था।

मैच में किया शानदार प्रदर्शन-
पहली इनिंग के दौरान ईशांत शर्मा का प्रदर्शन खास नहीं रहा था और वह केवल एक ही विकेट चटका पाए थे। दूसरी पारी के दौरान ईशांत ने अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की जिसका उन्हें इनाम मिला और उन्होंने दूसरी पारी के दौरान 5 विकेट झटके थे। उन्होंने भारत की पहली इनिंग में बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली के साथ अच्छी साझेदारी भी निभाई थी।