
India vs Zimbabwe 2nd T20 innings update: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला हरारे स्पोटर्स क्लब में खेले जा रहा है। इस मैच में भारत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के शतक के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह की आतिशी पारी की मदद से जिम्बाब्वे के सामने 235 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 234 रन बनाए हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन अभिषेक ने बनाए। अभिषेक ने अंतरराष्ट्रिय टी20 क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ते हुए 47 गेंद पर आठ छक्के और सात चौके की मदद से 100 रन की पारी खेली। शर्मा ने गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी निभाई।
उनके अलावा गायकवाड़ ने 38 गेंदों पर अर्धशतक ठोकते हुए 47 गेंद पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह ने 22 गेंद पर 2 चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 48 रनों की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 36 गेंद पर 87 रनों की साझेदारी की।
पिछले मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल मात्र 2 रन ही बना सके। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजाराबानी और वेलिंगटन मसकदज़ा ने एक - एक विकेट झटके।
Published on:
07 Jul 2024 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
