अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत के लिए शतक बनाने में सबसे कम पारियां खेलने वाले खिलाड़ी
2 - अभिषेक शर्मा*
3 - दीपक हुड्डा
4 - केएल राहुल
अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
35 - रोहित शर्मा vs श्रीलंका, इंदौर, 2017
45 - सूर्यकुमार यादव vs श्रीलंका, राजकोट, 2023
46 - केएल राहुल vs वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
46 - अभिषेक शर्मा vs जिम्बाब्वे, हरारे, 2024*
भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे ज्यादा शतक पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने जड़े हैं। रोहित ने अपने करियर में पांच टी20 शतक लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में चार शतक के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों के अलावा केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो शतक लगाए हैं। वहीं रैना, कोहली, हुड्डा, जायसवाल, गायकवाड़ और गिल ने एक - एक शतक लगाया है।