11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-आयरलैंड मैच में बने यह 10 कीर्तिमान, सस्ते में आउट होने वाले धोनी-रैना भी रिकॉर्डबुक में दर्ज

INDIA VS IRELAND T20 MATCH; भारत T20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में तीसरे पायदान पर है वहीं आयरलैंड 17वें पायदान पर है।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jun 28, 2018

INDIA VS IRELAND FIRST T20

भारत-आयरलैंड मैच में बने यह 10 कीर्तिमान, सस्ते में आउट होने वाले धोनी-रैना भी रिकॉर्डबुक में दर्ज

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां द विलेज मैदान पर खेले गए दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड को 76 रनों से शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

रोहित-धवन और स्पिन ने भारत को दिलाई जीत
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (97) और शिखर धवन (74) के बीच 160 रन की शतकीय साझेदारी हुई। रोहित ने 61 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के जड़े। वहीं शिखर ने 45 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए जबकि युजवेंद्रा चहल ने तीन विकेट हासिल किए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले। यादव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

मैच में बने यह दस आकड़ें

1. भारत और आयरलैंड के बीच यह दूसरा T20 मैच था, पहला मैच भी भारत के ही नाम रहा था।

2. रोहित और शिखर धवन के बीच हुई 160 रनों की साझेदारी भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी। इससे पहले रोहित और केएल राहुल 165 रनो की साझेदारी कर चुके हैं, यह साझेदारी श्रीलंका के खिलाफ 2017 में हुई थी।

3. 10,000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले रोहित शर्मा 13वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

4. भारतीय टीम ने अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच खेला।

5. सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी ऐसे दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत का पहला T20 मैच भी खेला था और अब आयरलैंड के खिलाफ हुआ भारत का 100वां T20 मैच भी खेला।

6. T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित-धवन की ओपनिंग साझेदारी ने 1000 रन पुरे कर लिए हैं। इन दोनों के अलावा डेविड वार्नर और शेन वाटसन ही यह कारनामा कर पाए हैं।

7. शिखर धवन ऐसे छठे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने T20 क्रिकेट में 6000 रन पुरे कर लिए हैं। इससे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

8. रोहित ने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 15वां T20 अर्धशतक लगाया है और शिखर धवन ने अपना 7वां। रोहित के नाम 2 अंतरार्ष्ट्रीय T20 शतक भी हैं।

9. भारतीय टीम ने T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से ऊपर का स्कोर 10वीं बार खड़ा किया । भारत से ज्यादा केवल साउथ अफ्रीका 11 बार 200 के ऊपर के स्कोर बना चुकी है।

10. कुलदीप यादव द्वारा 21 रन देकर 4 विकेट लेना उनका बेस्ट T20 अंतर्राष्ट्रीय परफॉरमेंस है।