24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India Semi final Scenarios: वेस्टइंडीज की जीत के बाद अब भारत इन 3 समीकरण से पहुंच सकता है सेमीफाइनल में, इस प्‍लस पॉइंट से आसान होगी राह

India Semi final Qualification Scenarios: वेस्टइंडीज की जिम्‍बाब्‍वे पर जीत के बाद अब भारत को तीन समीकरण ही सेमीफाइनल तक पहुंचा सकते हैं। आइये एक नजर इन तीनों समीकरण पर डालते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 24, 2026

India Semi final Qualification Scenarios

भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

India Semi final Qualification Scenarios: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से बुरी तरह हारने के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप-1 में शामिल भारत टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरुआत में ही मुश्किल में पड़ गया है। जबकि कैरेबियाई और प्रोटियाज टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर नॉकआउट की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाया है। अब सवाल ये उठता है कि भारतीय टीम कैसे सेमीफाइनल में जगह बना सकती है? उसके अगले दौर में पहुंचने के तीन अब समीकरण हैं, जिसके लिए उसे अन्‍य टीमों के मैचों पर निर्भर रहना होगा। आइये एक नजर इन तीनों समीकरण पर डालते हैं।

ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल का हाल

सबसे पहले बात करते हैं सुपर-8 के ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल की, जिसमें वेस्‍टइंडीज अपना शुरुआती मुकाबला जीतकर दो अंक और +5.350 के शानदार नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर काबिज है। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम भी एक मैच जीतकर दो अंक और +3.800 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्‍थान पर है। जबकि भारत और जिम्‍बाब्‍वे बिना खाता खोले क्रमश: तीसरे और चौथे स्‍थान पर हैं। अब इस ग्रुप का हर मुकाबला अहम होने वाला है।

भारत T20 वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन सिनेरियो

समीकरण नंबर-1

भारत को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए सबसे पहले अपने शेष दोनों मैच जीतने होंगे। अगर भारत वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देता है तो उसके चार पॉइंट्स हो जाएंगे। इसके साथ ही भारत को साउथ अफ्रीका के शेष दोनों मैच जीतने की भी दुआ करनी होगी। अगर ऐसा होता है तो भारत और साउथ अफ्रीका दोनों सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। ये सबसे सीधा समीकरण है।

समीकरण नंबर-2

भारत अगर अपने दोनों मैच जीत जाता है। वहीं, टीम इंडिया को हराने वाली साउथ अफ्रीका की टीम दो में से अपना एक मैच हार जाती है तो इस स्थिति में तीन टीमें चार-चार अंकों की बराबरी पर पहुंच जाएंगी। ऐसे में नेट रन रेट से क्‍वालीफिकेशन तय होगी, मतलब ज्‍यादा रन रेट वाली दो टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेंगी।

समीकरण नंबर-3

टीम इंडिया अगर अपने बाकी दोनों में जीत जाती है और वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अपने दोनों मैच हार जाती है तो इस स्थिति में भारत और वेस्‍टइंडीज सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई करेंगे। ये तीन समीकरण हैं, जिनमें से एक के बनने पर भारत सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगा।

भारत का सबसे बड़ा प्‍लस पॉइंट

इन सभी समीकरणों को देखने के बाद पता चलता है कि अब भारत के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है, अब उसे क्‍वालीफाई करना है तो अपने शेष दोनों मैच जीतने ही होंगे। हालांकि टीम इंडिया के पास सबसे बड़ा प्‍लस पॉइंट ये है कि उसका ग्रुप चरण में आखिरी मैच वेस्‍टइंडीज से है। अगर वह जिम्‍बाब्‍वे को हरा देते हैं तो उन्‍हें आखिरी मुकाबले से पहले ही यह पता चला जाएगा कि उसे कितने बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप