
Live IND vs AUS T20 : भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
नई दिल्ली। भारत को यहां के गाबा क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में आस्ट्रेलिया के हाथों चार रनों से हार मिली। बारिश से बाधित इस मैच में भारत को 17 ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन भारतीय टीम ओपनर शिखर धवन (76) के अर्धशतक के बावजूद तमाम प्रयासों के बाद सात विकेट पर 169 रन ही बना सकी।
आस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने 17 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में चार विकेट पर 158 रन बनाए थे। आस्ट्रेलियाई पारी के 16वें ओवर में बारिश आई थी और इससे काफी समय बर्बाद हुआ था। इसी कारण मैच को 17 ओवरों तक सीमित किया गया।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रूणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।
आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैक्डॉरमेट, एलेक्स कैरी, एंड्रयू टाई, एडम जाम्पा, बेहेरनडोर्फ और बिलि स्टानलेक।
Updated on:
21 Nov 2018 05:39 pm
Published on:
21 Nov 2018 01:06 pm
