
India vs Australia 1st T20 Visakhapatnam Pitch and Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों को लेकर इस सीरीज को बेहद अहम माना जा रहा है। इस सीरीज के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने कारण टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम की अगुवाई मैथ्यू वेड करते नजर आएंगे। इसी बीच मैच से पहले विशाखापट्टनम में बारिश की खबर आ रही है। आइये जानते हैं मैच के दौरान मौसम और पिच का मिजाज कैसा रहेगा?
विशाखापट्टनम की पिच रिपोर्ट
विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां टी20 मुकाबलों मैच लो स्कोरिंग रहते हैं। वैसे यहां ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले गए हैं। यहां आखिरी टी20 जून 2022 में खेला गया था, जिसमें भारत ने पांच विकेट पर 179 रन बनाए थे। उस मैच में युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल ने 7 विकेट चटकाते हुए विपक्षी टीम को 131 रन पर आउट कर दिया था। निश्चित रूप से वह अलग समय था। इस बार यहां बेहतर बल्लेबाजी स्थिति की उम्मीद जताई जा रही है।
विशाखापट्टनम में हो रही बारिश
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, विशाखापट्टनम में बारिश हो रही है। हालांकि फैंस के लिए अच्छी खबर ये कि मैच के दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। एक्यूवेदर के मुताबिक, आज विशाखापट्टनम में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शहर में आज बारिश की 60 फीसदी संभावना है, जो कि सुबह और दोपहर के समय रुक-रुक कर होगी।
यह भी पढ़ें : हॉटस्टार नहीं.. आज से इस ऐप पर फ्री देख सकेंगे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज
ऑस्ट्रेलिया टीम स्क्वॉड
ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिश, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडोर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन और एरोन हार्डी।
भारतीय टीम स्क्वॉड
ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, अवेश खान, रुतुराज गायकवाड़ और जितेश शर्मा।
यह भी पढ़ें : रोहित-गिल की जगह कौन करेगा ओपनिंग, आज पहले टी20 में कुछ ऐसी होगी प्लेइंग 11
Published on:
23 Nov 2023 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
