4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये 3 बड़ी गलतियां जिसकी वजह से भारत ने कंगारुओं के हाथ गंवाया टी-20 सीरीज का पहला मैच

ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को दी तीन विकेट से मात दो मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 1-0 से बढ़त 27 फरवरी को खेला जाएगा सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच
2 min read
Google source verification
india

ये 3 बड़ी गलती जिसकी वजह से भारत ने कंगारूओं के हाथ गंवाया टी-20 सीरीज का पहल मैच

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत की तीन विकेट से हरा दिया। भारत की इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। आखिरी गेंद तक जीत-हार के लिए खिंचे इस मैंच में ऑस्ट्रेलिया के पुछ्छले बल्लोबाजों ने भारत को तीन विकेट से हराहर रोमांचक जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें-गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर की सेहत में सुधार, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- कल तक पहुंचेंगे घर

भारत मैच के आखिर गेंद तक जीत के लिए संघर्ष करता दिखा। ऐसा लग रहा है था कि मैच भारत जीत ही जाएगी, लेकिन मैच के अंतिम गेंद पर जो हुआ उसने भारत की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चलिए जानते हैं आखिर भारत ने मैच में कौन सी वो तीन बड़ी गलती की जिसकी वजह से उसे यह मैच गवाना पड़ा।

1. कल के मैंच में भारत ने सबसे बड़ी गलती की एक ही ओवर में 14 रन ऑस्ट्रेलिया को देकर। गेंदबाज उमेश यादव ने आखिरी छह गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया को 14 रन दे दिए थे। ये रन ही टीम इंडिया को काफी भारी पड़ा।

2. भारत की दूसरी बड़ी गलती रही मैक्सवेल और शॉर्ट की पार्टनरशिप को ना तोड़ पाना। विशाखापत्तनम की पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी थी और बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्लिक हो रहा था, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया इसका फायदा नहीं ले पाई। यही वजह रही कि भारत तीसके विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल और डार्शी शॉर्ट के खेले गए 84 रनों की साझेदारी तोड़ नहीं पाई।

3. बल्लेबाजों की धीमी चाल ने भी भारत को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के आगे जब मध्यक्रम लड़खड़ाने लगा तो इसे धोनी की धीमी बल्लेबाजी ने और गिरा दिया और टीम इंडिया अच्छा स्कोर नहीं बना पाई। वहीं,प्लेइंग इलेवन से छेड़छाड़ भी हार की बड़ी वजह रही।

बता दें कि भारत की अपने ही घर में आठ मैचों में यह पहली हार है। भारत अब इस सीरीज को जीत तो नहीं सकता लेकिन बराबर कर सकता है। अब यह देखना होगा की भारत 27 फरवरी बेंगलुरु में खेले जाने वाले मैच में सीरीज बराबर करती है और यहां भी उसे हार का सामना करना पड़ेगा।