20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs BAN: दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत की टीम में होगी वापसी, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs BAN Dream 11: भारत इस मैच में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस मैच ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिनेश कार्तिक पीठ में खिंचाव की वजह से आधे मैच से बाहर हो गए थे। ऐसे में अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो पंत को आज खेलने का मौका मिल सकता है।
2 min read
Google source verification
ind_bam.jpg

India vs Bangladesh playing 11 team prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 35वां मुक़ाबला भारत और बंगालदेश के बीच द एडीलेड ओवल में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम का सुपर-12 का यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। भारत को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इससे टीम इंडिया का समीकरण थोड़ा तो बिगड़ा, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ आज जीत से राह आसान हो जाएगी।

ये होंगे बदलाव -
भारत इस मैच में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस मैच ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिनेश कार्तिक पीठ में खिंचाव की वजह से आधे मैच से बाहर हो गए थे। ऐसे में अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो पंत को आज खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी वापसी तय है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाज के अनुकूल परिस्थिती को देखते हुए भारत ने अक्षर को बाहर कर दीपक हुड्डा के रूप में एक एक्सट्रा बल्लेबाज खिलाया था। दीपक इस मैच में डक पर आउट हुए थे। ऐसे में अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।

अमेजिंग फ़ेक्ट्स -
रविचंद्रन अश्विन साउथ अफ्रीका के खिलाफ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। एडिलेड में उनसे जरुर चमत्कार की उम्मीद होगी। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। वह 9 गेंद में उन्हें 2 बार आउट कर चुके हैं।

ड्रीम 11 - लिटन दास, नजमुल हुसैन शंटो, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, शाकिब अल हसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, तस्कीन अहमद

कप्तान - विराट कोहली,
उपकप्तान - अर्शदीप सिंह

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
बंगालदेश - शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल हुसैन शांतो, सौम्य सरकार, लिटन दास, आफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), यासिर अली, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग