
नई दिल्ली। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 से बढ़त ले ली है और अब उसकी नजरें तीसरे मैच को जीत सीरीज अपने नाम करने की है। तीसरा मैच शनिवार (18 अगस्त) से शुरू हो रहा है। ईसीबी ने साथ ही कहा कि वह बेन स्टोक्स पर फैसला ब्रिस्टल मामले में सुनवाई के बाद लेगा।
2-0 से आगे है इंग्लैंड-
इंग्लैंड ने भारत को पहला टेस्ट मैच एजबेस्टन मैदान पर 31 रनों से हराया था। इसके बाद इंग्लैंड ने लॉर्ड्स पर हुए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को एक पारी और 159 रनों से हराया। जहां पहले मैच में डेब्यू कर रहे बाए हाथ के तेज गेंदबाज सैम कुरन ने अपनी धारदार गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी से मैन ऑफ द मैच जीता था वहीं दूसरे टेस्ट में लम्बे समय बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अपने शानदार शतक और अच्छे गेंदबाजी प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच जीता।
स्टोक्स को अभी जगह नहीं-
हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के ऊपर ब्रिस्टल नाईट क्लब के बाहर हुई मारपीट केस की सुनवाई चल रही है। ऐसे में ईसीबी ने यह निर्णय लिया है कि वह मामले की सुनवाई हो जाने के बाद ही बेन स्टोक्स के भविष्य पर निर्णय लेगी। इंग्लैंड के कोच ने भी बेन स्टोक्स मामले पर टीम के सदस्यों से धैर्य बनाए रखने को कहा है।
टीम : जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम कुरैन, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, जैमी पोर्टर, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स।
Published on:
14 Aug 2018 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
