क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो एशिया कप 2025 का आगाज 10 सितंबर से हो सकता है। एसीसी ने टूर्नामेंट के लिए तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। माना जा रहा है कि एशिया कप 2025 में 6 टीमें हिस्सा ले सकती हैंं। जिनमें भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, अफगानिस्तान, यूएई और बांग्लादेश शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 2025 के सभी मैच यूएई में खेले जाएंगे।