31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला आज, जानें कब कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच आज शाम 7.30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस मैच में जीत दर्ज़ कर पाकिस्तान को एशिया कप में लगातार 5वीं बार हराना चाहेगा। वहीं पाकिस्तान सुपर 4 की अच्छी शुरुआत करते हुए वापसी करने चाहेगा।
2 min read
Google source verification
ind_vs_pak_match.png

Asia Cup 2022 India vs pakistan Live streaming: एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुक़ाबले शुरू हो गए हैं। इसका दूसरा मुक़ाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान में दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले दो मैचों में दोनों ने एक-एक जीते हैं। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। ऐसे में पाकिस्तान हिसाब बराबर करने के लिए उतरेगा। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान इस मैदान में बाबर आजम की टीम ने भारत को 10 विकेट से धोया था।

सुपर 4 में भी भारतोया टीम अपने फॉर्म को जारी रखना चाहेगी और पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी। 28 अगस्त को मिली जीत से पहले भारत ने 2016 में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद 2018 एशिया कप में टीम इंडिया ने पहले मैच में आठ विकेट और दूसरे मैच में नौ विकेट से उसे शिकस्त दी थी।

Asia Cup 2022 India vs Pakistan सुपर 4 मुक़ाबला कब खेला जाएगा?
भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मुक़ाबला आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Asia Cup 2022 India vs Pakistan सुपर 4 मुक़ाबला कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मुक़ाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Asia Cup 2022 India vs Pakistan सुपर 4 मुक़ाबले का लाइव टेलिकास्ट कहां और कैसे देख सकते हैं?
भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मुक़ाबला का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में उठा सकते हैं, जबकि भारत में इस सुपर 4 मुक़ाबलाका प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख पाएंगे।

Asia Cup 2022 India vs Pakistan सुपर 4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मुक़ाबला की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मुक़ाबला से जुड़ी लाइव अपडेट्स और अन्य रोचक खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट patrika.com के Asia cup 2022 सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।