7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK : पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप 2023, भारत के सामने झुकने को तैयार हुआ PCB

India vs Pakistan : एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड अब बैकफुट पर आ गया है। पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने कहा है कि टीम इंडिया अगर टूर्नामेंट खेलने पाकिस्‍तान नहीं आती है तो उसके सभी मुकाबले न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर कराए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

2 min read
Google source verification
india-vs-pakistan-najam-sethi-says-pcb-will-not-give-away-asia-cup-2023-hosting-rights.jpg

पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप 2023, भारत के सामने झुकने को तैयार हुआ PCB।

India vs Pakistan : एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर उठा विवाद अब खत्‍म होता नजर आ रहा है। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड अब भारत के रुख को देखते हुए बैकफुट पर आ गया है। बता दें कि एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्‍तान को मिली है, जिसमें भारत-पाकिस्‍तान समेत कुल छह टीम को हिस्‍सा लेना है। इस टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई की ओर से पहले ही साफ कर दिया गया है कि भारतीय टीम किसी भी कीमत पर एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। ऐसे में पीसीबी ने अब बीच का रास्‍ता निकाल लिया है। इस तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब भारत के सामने झुकने को तैयार हो गया है। पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने खुद इस बात की पुष्‍टि की है।

बता दें कि एशिया कप 2023 के आयोजन सितंबर में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट एशिया की सभी छह बड़ी टीम हिस्‍सा लेंगी। पाकिस्‍तानी चैनल जियो न्यूज से बातचीत के दौरान पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी ने कहा कि हम एशिया कप की मेजबानी किसी और को नहीं देना चाहते हैं।

उन्‍होंने कहा कि हमने अब हाइब्रिड मॉडल के आधार पर इस टूर्नामेंट को कराने की तैयारी की है। टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं आती है तो उसके मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाएंगे। उन्‍होंने इसकी जानकारी और शेड्यूल के साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल को भी दी है।

बोले- भारत-पाक के दो मैचों से ही आ जाएगा आधे अधिक रेवेन्‍यू

पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट में कम से कम दो मुकाबले खेले जाएंगे। इन्‍हीं दो मैचों से आधे से अधिक रेवेन्यू मिल जाएगा। उन्‍होंने कहा कि न्यट्रल वेन्यू के चलते अतिरिक्त बजट की आवयकता को लेकर काउंसिल को अवगत करा दिया है। यहां बता दें कि टीम इंडिया ने सबसे ज्‍यादा सात बार एशिया कप का खिताब जीता है।

यह भी पढ़ें :IPL 2023 में फिसड्डी साबित हुए ये 3 खिलाड़ी, खत्‍म हुआ करियर

सेठी बोले- हम हर तरह से तैयार

सेठी का कहना है कि टीम इंडिया अगर पाकिस्तान आएगी तो हमें खुशी होगी, हम उसका स्वागत करेंगे। अगर भारतीय टीम यहां नहीं भी आती है तो हम उसके लिए भी अब तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि हमने एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब हमें सिर्फ एशियन क्रिकेट काउंसिल की हरी झंडी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : मांकड़िंग, सिंगल-डबल और फिर वही गलती... आखिरी ओवर में ऐसे हारी RCB

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग