India vs Pakistan World Cup Match : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के तहत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मैच की तारीख बदल सकती है। दरअसल, 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में विश्व कप का मैच खेला जाएगा और उसी दिन से नवरात्रों का भी शुभारंभ होगा। खास बात ये है कि उस दिन-रात गुजरात में बड़े स्तर पर गरबा का आयोजन भी किया जाएगा। उसी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने बीसीसीआई को शेड्यूल में बदलाव की सलाह दी है।