7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर हुई मिस्बाह उल हक की एंट्री, पीसीबी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Misbah Ul Haq Appointed Advisor of PCB : पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर पूर्व कप्‍तान मिस्‍बाह उल हक की एंट्री हो गई है। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ ने खुद एक बड़ी जिम्‍मेदारी मिस्बाह को सौंपी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Jul 2023, 3:13 PM IST

misbah-ul-haq.jpg

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर हुई मिस्बाह उल हक की एंट्री, पीसीबी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी।

Misbah Ul Haq Appointed Advisor of PCB : पाकिस्तान क्रिकेट में अक्सर बदलाव देखने को मिलते रहते हैं। पाकिस्‍तान क्रिकेट में जाने कब क्‍या बड़ा बदलाव हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। कभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्‍यक्ष बदलता है तो कभी टीम के मुख्‍य चयनकर्ता को ही बदल दिया जाता है। अब जानकारी मिल रही है कि पीसीबी में पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्‍तान मिस्बाह उल हक की फिर से एंट्री करा दी गई है। मिस्बाह को यह बड़ी जिम्‍मेदारी खुद पीसीबी के अध्‍यक्ष जका अशरफ ने दी है।


दरअसल, पीसीबी चेयरमैन जका अशरफ ने पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह उल हक को क्रिकेट कमेटी का प्रमुख बनाया है। इसके साथ ही मिस्‍बाह पीसीबी अध्‍यक्ष के क्रिकेट मामलों में सलाहकार भी होंगे। बताया जा रहा है कि मिस्बाह उल हक ने सोमवार को ही जका अशरफ से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्‍हें ये बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

पाकिस्‍तान के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

बता दें कि पाकिस्‍तान टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक टीम के हेड कोच के साथ चीफ सेलेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं। एक बार तो उन्‍होंने ये दो पद एक साथ संभाले थे। पाकिस्‍तान के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ था कि एक ही व्‍यक्ति चीफ सेलेक्टर और मुख्‍य कोच भी बना हो। इसके बाद जैसे ही रमीज राजा पीसीबी के अध्‍यक्ष बने तो मिस्बाह ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें : WTC प्‍वाइंट्स टेबल में भारत को बड़ा झटका, पाकिस्‍तान बना नंबर-1

हफीज बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज पीसीबी के नए चीफ सेलेक्टर की दौड़ में सबसे आगे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद हफीज को पीसीबी ये जिम्मेदारी सौंप सकता है। बता दें कि जून 2023 से यह पद भी खाली पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें : Ashes के फाइनल के लिए इंग्‍लैंड की टीम का ऐलान, इस दिग्‍गज के लिए होगा विदाई टेस्‍ट!