7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashes 2023 के फाइनल के लिए इंग्‍लैंड की टीम का ऐलान, इस दिग्‍गज के लिए होगा विदाई टेस्‍ट!

ENG vs AUS 5th Ashes Test : इंग्‍लैंड की मेजबानी में खेली जा रही ऐतिहासिक एशेज सीरीज 2023 अब अंतिम मोड़ पर पहुंच चुकी है। इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सीरीज का 5वां और आखिरी टेस्‍ट 27 जुलाई से लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। इससे पहले इंग्‍लैंड ने अपनी टीम स्‍क्‍वॉड का ऐलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Jul 2023, 12:39 PM IST

ashes-2023.jpg

Ashes 2023 के फाइनल के लिए इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 का ऐलान, इस दिग्‍गज के लिए होगा विदाई टेस्‍ट!

ENG vs AUS 5th Ashes Test : इंग्‍लैंड की मेजबानी में खेली जा रही ऐतिहासिक एशेज सीरीज 2023 अब अंतिम मोड़ पर पहुंच चुकी है। इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सीरीज का 5वां और आखिरी टेस्‍ट 27 जुलाई से लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। अभी सीरीज के चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से पिछला मैच बारिश के कारण ड्रा रहा। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है। कंगारू टीम आखिरी टेस्‍ट जीतकर सीरीज को जीतने के इरादे से उतरेगी तो इंग्लिश टीम 5वां टेस्‍ट जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्‍म करना चाहेगी। मैच से पहले ही हमेशा की तरह इंग्‍लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। यह टेस्‍ट एक दिग्‍गज का विदाई टेस्‍ट भी हो सकता है।


दरअसल, इंग्लिश टीम के दिग्‍गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अब 41 वर्ष के होने जा रहे हैं। एशेज सीरीज में वह काफी खराब दौर का सामना कर रहे हैं। इस सीरीज के तीन मैचों वह मात्र 4 विकेट ही अपने नाम कर सके हैं। एंडरसन पहले यह घोषणा कर चुके हैं कि घर में एशेज सीरीज उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह लंदन के केनिंगटन ओवल में करियर का आखिरी टेस्‍ट खेलने जा रहे हैं।

प्‍लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्‍ट मुकाबले की बात करें तो इंग्‍लैंड की टीम स्‍क्‍वॉड में कोई बदलाव नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कप्तान बेन स्टोक्स उसी चौथे टेस्‍ट की टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे, जिसने ऑस्‍ट्रेलिया को चौथे टेस्‍ट में बैकफुट पर ला दिया था। हालांकि कुछ दिग्‍गज बदलाव की संभावना भी जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : वेस्टइंडीज ने किया वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इस तूफानी बल्‍लेबाज की वापसी

इंग्‍लैंड टीम स्‍क्‍वॉड

बेन स्टोक्स (कप्‍तान), हैरी ब्रूक, जो रूट, मोइन अली, जैक क्राउले, जोश टंग, जेम्स एंडरसन, बेन डकेट, क्रिस वोक्स, जॉनी बेयरेस्टो (विकेटकीपर), डैन लॉरेंस, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली रॉबिन्सन।

यह भी पढ़ें : WTC प्‍वाइंट्स टेबल में भारत को बड़ा झटका, पाकिस्‍तान बना नंबर-1