7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2022 में टीम इंडिया को मिले एक, दो नहीं बल्कि 5 कप्तान, देखिए पूरी लिस्ट

भारतीय टीम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस साल पांच कप्तान टीम को मिल चुके हैं। हाल ही में आयरलैंड दौरे के लिए हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 16 Jun 2022, 5:21 PM IST

Indian captains in 2022 rohit sharma virat kohli team india

टीम को मिले 5 कप्तान

साल 2022 में अभी तक टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ अच्छी चीजें भी हुई और कुछ बुरी। खैर अभी तक भारतीय टीम को पांच कप्तान मिल चुके हैं। आपको ये बात सुनकर जरूर हैरानी होगी। हाल ही में आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया है।


साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत बने कप्तान

वैसे तीनों फॉर्मेट की बात करें तो नियमित कप्तान रोहित शर्मा हैं। इस साल की शुरूआत में साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम गई थी। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तान विराट कोहली थी। टीम इंडिया को सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज हुई थी। इस सीरीज में कप्तान केएल राहुल थे। यहां भी टीम को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेली गई थी। इसमें टीम इंडिया को रोहित शर्मा ने लीड किया था। साउथ अफ्रीका के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऋषभ पंत को कप्तान नियुक्त किया गया। इस सीरीज में पहले कप्तान राहुल को बनाया गया था लेकिन वो इंजरी के कारण बाहर हो गए थे।


हार्दिक पांड्या को मिली जिम्मेदारी

जून महीने के अंत में आयरलैंड का दौरा भारतीय टीम करेगी दो टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का चयन हो गया है। टीम की कमान हार्दिक पांड्या को दी गई है। हार्दिक पांड्या ने IPL 2022 में गुजरात के लिए शानदार कप्तानी की थी। इस वजह से उन्हें अब जिम्मेदारी दी गई है। आयरलैंड दौरे पर सभी नए खिलाड़ी जा रहे हैं। सीनियर खिलाड़ी इस दौरान इंग्लैंड में रहेंगे। इस तरह देखा जाए तो पांड्या अभी तक के पांचवें कप्तान रहेंगे। पांड्या को पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिल रहा है।