7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड के खिलाफ T-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, शिखर धवन सहित दिग्गजों की वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। जानिए किसे मिली जगह और कौन बाहर हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 30 Jun 2022, 11:30 PM IST

indian squad t20i odi series against england rohit virat Dhawan bumrah

टीम इंडिया का हुआ चयन

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 1 जुलाई से शुरू होगा। इसके बाद टी-20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वनडे टीम में शिखर धवन की वापसी हुई है। इसके अलावा दोनों फॉर्मेट में नियमित कप्तान रोहित शर्मा रहेंगे। टीम में कई नए चेहरे भी शामिल किए गए है। सीनियर खिलाड़ियों की इस बार वापसी हुई है। अर्शदीप सिंह को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा पांचवें टेस्ट से बाहर, BCCI ने किया बड़ा ऐलान, टीम इंडिया को मिला 36वां नया टेस्ट कप्तान


पहले टी20 के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

दूसरे और तीसरे टी20 के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, उमरान मलिक

3 एकदिवसीय मैचों के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के मुकाबले 7, 9 और 10 जुलाई को साउथैम्पटन, बर्मिंघम और नॉटिंघम में खेले जाएंगे। इसके अलावा वनडे सीरीज की शुरूआत 12 जुलाई से होगी। तीन मुकाबले 12, 14 और 17 जुलाई को ओवल, लॉर्ड्स और मैनचेस्टर में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 2022 में टीम इंडिया को मिले 6 कप्तान, 35 साल बाद जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, देखिए पूरी लिस्ट