3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका से चौथा टी-20 आज, सीरीज सील करने उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम चौथे टी-20 मुकाबले को जीत कर अफ्रीकी दौरे पर दूसरे सीरीज में भी अपनी जीत की मुहर लगाने के इरादे से उतरेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Feb 2018, 8:23 AM IST

indian women team

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज खेला जाएगा। सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज सील करने की होगी। वहीं दूसरी और पिछले मैच में भारत पर बड़ी जीत दर्ज करने वाली मेजबान टीम की कोशिश जीत के साथ सीरीज को बराबर करने की होगी। टी-20 से पहले भारतीय टीम अफ्रीकी सरजमीं पर वनडे सीरीज भी जीत चुकी है। इस लिहाज से टी-20 सीरीज को फतह कर टीम को दोहरी सफलता मिलेगी। यह मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान में भारतीय समयानुसार शाम 4 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

मिताली और मंधाना पर होगी बड़ी जिम्मेबारी-
भारतीय सलामी जोड़ी सीरीज के पहले दो मैचों में बेहतरीन शुरुआत देने में कामयाब हुई थी। जिससे भारतीय टीम के लिए दोनों मैचों में जीत आसान हो गई थी। लेकिन तीसरे मैच इस जोड़ी के फेल होते ही भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। आज के मैच में स्मृति मंधाना और अनुभवी मिताली राज भी फिर से बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेगी। मिताली पिछले मैच में खाता नहीं खोल पाई थी।

गेंदबाजी में देना होगा सभी को सहयोग -
भारतीय गेंदबाजी में भी पिछले मैच में धार नहीं दिखी थी। अनुभवी झूलन गोस्वामी की अनुपस्थिति में युवा तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने आक्रमण की अगुवाई की तथा चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों का सहयोग नहीं मिला।

शबनीम और चोले से सतर्क रहना पड़ेगा
दक्षिण अफ्रीकी टीम का पिछले मैच में जीत से मनोबल बढ़ा है। तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने पिछले मैच में 30 रन देकर पांच विकेट लिए थे जो कि इस प्रारूप में किसी दक्षिण अफ्रीकी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा वह चोले ट्रायन से भी पिछले मैच की तरह धमाकेदार पारी की उम्मीद करेगा। ट्रायन ने पिछले मैच में 15 गेंद पर 34 रन की धांसू पारी खेली थी।

टीमें इस प्रकार हैं -
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णमूॢत, जेमीमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, अनुजा पाटिल, तानिया भाटिया, नुजहत परवीन पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रुमेली धर में से।

दक्षिण अफ्रीका: डेन वैन नीरेकर (कप्तान), मैरिजेन कैप, त्रिशा चेट्टी, शबनीम इस्माइल, अयाबांगा खाका, मासाबाटा क्लास, सुने ल्यूस, ओडिने कस्र्टन, मिग्नन डु प्रीज, लिजेल ली, चोले ट्रायन, नादिन डी क्लर्क, रेसीबे नटोजाखे, मोसेलेन डेनियल ।