3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयदेव की काबलियत पर सुनील गावस्कर ने उठाया सवाल, बीसीसीआई कर सकती है कारवाई

रिकॉर्ड 11.5 करोड़ की कीमत में बिकने वाले जयदेव उनादकट पर सुनील गावस्कर ने कहा कि क्या वो इस कीमत के हकदार हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 20 Feb 2018, 12:55 PM IST

jaydev

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 की नीलामी सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले जयदेव उनादकट की काबलियत पर सुनील गावस्कर ने सवाल उठाया है। गावस्कर ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच की कमेंट्री के दौरान जयदेव पर ताना कसते हुए कहा कि जयदेव ने इस बार आईपीएल ऑक्शन में काफी कमाई की है। शायद यही वजह है कि उन्हें पहले मैच में अंतिम एकादश में शामिल किया गया। जयदेव पर आगे बातचीत करते हुए गावस्कर ने सवलिया लहजे में कहा कि क्या उनादकट को जो पैसे दिए गए हैं, वो इसके योग्य है? हालांकि ये सवाल उठाने के बाद गावस्कर अपनी बात को संभालते दिखे।

संभालते हुए ये कहा सुनील ने -
अपनी बात को संभालते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि मैं तो बस मजाक कर रहा था। उनादकट ने पिछले साल पुणे की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद गावस्कर ने जयदेव की खुबियां भी गिनाई। सुनील ने कहा कि उनादकट अच्छी पेस के साथ गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा, उन्हें स्लो गेंदें फेंककर बल्लेबाजों को चकमा देना भी बखूबी आता है।

फीका रहा था जयदेव का प्रदर्शन -
जोहानिसबर्ग में खेले गए पहले टी-20 मैच में जयदेव का प्रदर्शन फीका रहा था। जयदेव चार ओवर के अपने स्पेल में 33 रन खर्च कर एक विकेट हासिल करने में कामयाब हुए थे। गेंदबाजी के दौरान वे एकबार मैदान पर भी गिर भी गए थे। हालांकि पूर्व में आईपीएल में मिली रिकॉर्ड कीमत पर जयदेव भी अपनी हैरानगी जता चुके हैं।

कमेट्री के दौरान नहीं बोल सकते ऐसा-
मैच के दौरान चल रही कमेंट्री के समय किसी भी खिलाड़ी के बारे में ऐसी बातें नहीं बोली जाती। इससे पहले बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कमेंट्री करते हुए अरुण लाल को बीपीएल और आईपीएल की बीच तुलना करना महंगा पड़ा था। कमेंटेटर हर्षा भोगले ने साल 2016 के वर्ल्ड टी20 के दौरान भारतीय टीम की जमकर आलोचना की थी। हर्षा भोगले ने भारतीय टीम से ज्यादा विपक्षी पक्ष की प्रशंसा की, जिसके बाद उनको बर्खास्त कर दिया गया था। अब देखना है कि बीसीसीआई सुनील गावस्कर पर क्या कोई कारवाई करती है।