18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचते ही जिम्बाब्वे के हाथ लगा जैकपॉट, अगले 2 वर्ल्ड कप में जगह हुई पक्की, समझें पूरा गणित

Zimbabwe qualifies for next 2 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचते ही जिम्बाब्वे के हाथ जैसे जैकपॉट लग गया है। अब उसे अगले 2 वर्ल्ड कप में क्‍वालीफायर राउंड नहीं खेलने पड़ेंगे वह सीधे वर्ल्‍ड कप खेलती नजर आएगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 18, 2026

Zimbabwe qualifies for next 2 World Cup

ऑस्‍ट्रेलिया को हराने की खुशी मनाती जिम्‍बाब्‍वे की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Zimbabwe qualifies for next 2 World Cup: जिम्बाब्वे का टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अब तक का सफर बेहद ही शानदार रहा है। इस टूर्नामेंट में उसने अभियान का आगाज ओमान के खिलाफ जीत के साथ किया। इसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया जैसी तगड़ी टीम को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया। फिर आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश से धुल गया और जिम्‍बाब्‍वे ने सुपर-8 के लिए क्‍वालीफाई कर लिया। सुपर-8 में पहुंचते ही जिम्‍बाब्‍वे के हाथ बड़ा जैकपॉट लगा है। उसने 2027 के वनडे वर्ल्‍ड कप के साथ ही अब 2028 के टी20 वर्ल्‍ड कप में भी अपनी जगह पक्‍की कर ली है।

ग्रुप-बी से अगले चरण में बनाई जगह

जिम्बाब्वे की नेशनल क्रिकेट टीम ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जो टीम के शानदार कैंपेन में एक बड़ा माइलस्टोन है। वह श्रीलंका के साथ ग्रुप-बी से टूर्नामेंट के अगले राउंड में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।

अब श्रीलंका से आखिरी ग्रुप मुकाबला

ज्‍यादा बारिश के कारण आयरलैंड के ख़िलाफ ग्रुप मैच रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे ने मंगलवार को ऑफिशियली क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया। दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया गया। यह एक पॉइंट अहम साबित हुआ, जिससे वह पांच पॉइंट्स के साथ ग्रुप लीडर श्रीलंका से सिर्फ एक पॉइंट पीछे हैं। अब ग्रुप चरण में जिम्‍बाब्‍वे का आखिरी मैच गुरुवार को श्रीलंका से होगा।

2028 के टी20 वर्ल्‍ड के लिए किया ऑटोमैटिक क्वालीफाई

जिम्‍बाब्‍वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करते ही 2028 आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑटोमैटिक क्‍वालीफाई कर लिया है, जिसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मिलकर करेंगे। आईसीसी के नियमानुसार, सुपर-8 में जगह बनाने वाली आठों टीम सीधे अगले टी20 वर्ल्‍ड के लिए क्‍वालीफाई कर लेती हैं। जबकि चार टीमों को प्रवेश पॉइंट्स टेबल के आधार पर दिया जाता है। जबकि शेष आठ टीमों का चयन क्‍वालीफायर से होता है।

2027 के वनडे वर्ल्‍ड के लिए भी ऑटोमैटिकली किया क्वालीफाई

बता दें कि जिम्‍बाब्‍वे की टीम 2027 के वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए भी ऑटोमैटिकली क्‍वालीफाई कर चुकी है। आप सोच रहे होंगे कि पिछले वनडे वर्ल्‍ड कप में तो जिम्‍बाब्‍वे खेला ही नहीं था, फिर अगले सीजन में कैसे क्‍वालीफाई किया? आपको बता दें कि 2027 के वर्ल्‍ड की मेजबानी साउथ अफ्रीका के साथ जिम्‍बाब्‍वे को करनी है। टूर्नामेंट का होस्‍ट होने के चलते वह आईसीसी ODI रैंकिंग में टॉप आठ टीमों के साथ ऑटोमैटिकली क्‍वालीफाई कर चुका है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप