
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के प्रति क्रिेकेट के दिवानों की दिलचस्पी किस कदर हावी होती है, इसका एक और उदाहरण मिला है। आईपीएल के 11वें संस्करण के आगाज में अभी दो महीने का वक्त बाकी है। लेकिन खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिेया ने जमकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2018 संस्करण के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी को टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर देश और पूरे विश्व में 4.65 करोड़ लोगों ने देखा। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के आंकड़ों के अनुसार दर्शकों की संख्या में यह इजाफा पिछले साल से तकरबीन छह गुना है।
छह चैनलों पर किया गया था प्रसारण-
नीलामी का प्रसारण करने वाले चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने एक बयान में कहा कि 2017 के मुकाबले डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉट स्टार पर भी दर्शकों की संख्या में पांच गुना इजाफा देखा गया। नीलामी का प्रसारण स्टार स्पोटर्स नेटवर्क के छह चैनलों पर किया गया था।
पूरी दुनिया में बढ़े है आईपीएल के प्रशंसक-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के मुताबिक बीते वर्षो में आईपीएल ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व कप में अपने प्रशंसकों की संख्या में इजाफा किया है। दर्शकों की संख्या देखते हुए लगता है कि इसकी गुणवत्ता में इजाफा हुआ है।
27-28 जनवरी को हुई थी नीलामी-
गौरतलब हो कि इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण की नीलामी 27-28 जनवरी को की गई थी। जिसमें सभी फ्रेंचाइजियों ने बढ़-चढ़ कर खिलाड़ियों की खरीददारी की। नीलामी में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 12.5 करोड़ की कीमत के साथ राजस्थान रॉयल्स से जुड़े। जबकि भारतीयों में जयदेव उदानकट को 11.5 करोड़ की कीमत मिली थी।
मैच टाइमिंग पर फंसा पेंच-
स्टार स्पोर्ट्स ने नए सीजन में पहला मुकाबला चार बजे की बजाय शाम 5:30 बजे और आठ बजे का मुकाबला 7 बजे कराने का प्रस्ताव रखा है जिसे बोर्ड ने विचार के लिए स्वीकार कर लिया है। इसके बाद होर्ड ने सभी टीमों से इस बारे में राय मांगी थी जिसके बाद ही फ्रेंचाइजीज ने इसपर ऐतराज जाहिर किया है।
Published on:
9 Feb 2018, 11:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.