
education Department
माध्यमिक शिक्षा में वर्ष 2016-17 की रिव्यू एवं रिवीजन सूची के 1102 संस्था प्रधानों की काउंसलिंग बुधवार को शिक्षा निदेशालय मेंं होगी।
माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक कार्मिक विजय शंकर आचार्य ने बताया कि इनमें 651 उच्च माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं 451 माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक शामिल हैं।
प्रधानाचार्यों की काउंसलिंग शिविरा भवन में तथा प्रधानाध्यापकों की नए भवन में सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी। इसके लिए विभिन्न दल बनाए गए है जो एक ही दिन में इन संस्था प्रधानों की काउंसलिंग करेंगे।
प्रधानाचार्यो व प्रधानाध्यापकों को पदस्थापन विभाग की ओर से कल देर रात जारी रिक्त पदों की सूची के आधार पर उनके द्वारा चयनित स्थान पर दिया जाएगा।
काउंसलिंग में सबसे पहले विशेष प्राथमिकता वर्ग के दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता, गंभीर बीमार, एकल महिला व सामान्य महिला व भूतपूर्व सैनिको को बुलाया जाएगा।
इसके बाद पुरुष अभ्यर्थियों को शेष रहे रिक्त पदों पर पदस्थापन देने की प्रक्रिया की जाएगी। अभ्यर्थियों की सहमति के बाद बुधवार को ही इनके पदस्थापन आदेश जारी करने की योजना है।
काउंसलिंग वरीयता सूची में कई नाम दुबारा
विभाग द्वारा जारी की गई वरीयता सूची में एेसे कई नाम शामिल हैं जिनको इससे पूर्व हुई काउंसलिंग मे पदस्थापन दिया जा चुका है।
इसके अलावा सूची में कई अभ्यर्थियों के वर्तमान पदस्थापन नहीं हैं उसके बाद भी उन्हे वरीयता में शामिल किया गया है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहले से ही कार्यरत प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यो को काउंसलिंग में नहीं बुलाया गया है। एेसे संस्था प्रधानों के यथावत के आदेश बाद में जारी कर दिए जाएंगे।
Published on:
21 Sep 2016, 1:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.