4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन : सायना के सेमीफाइनल में, सिंधु, श्रीकांत का सफर समाप्‍त

श्रीकांत की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है तो महिला वर्ग में सायना नेहवाल पहुंची सेमीफाइनल में।
2 min read
Google source verification
pv sindhu

इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन : सायना के सेमीफाइनल में, सिंधु, श्रीकांत का सफर समाप्‍त

जकार्ता : शुक्रवार को भारत के बैडमिंटन प्‍लेयर्स के लिए दिन ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहा। इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिर्फ सायना नेहवाल अपने अभियान को अगले चरण में ले जाने में सफल रहीं, जबकि पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में ही हार कर बाहर हो गए। सायना नेहवाल ने पोर्नवामी चोचुवोंग को हराकर जहां सेमीफाइनल में प्रवेश किया तो वहीं सिंधु एक बार फिर स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गईं, जबकि श्रीकांत को इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने मात दी।

सीधे गेम में सायना दी मात
लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता और विश्‍व वरीयता क्रम में 9वें नंबर की प्‍लेयर सायना ने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी को 33 मिनट चले मुकाबले में सीधे दो गेमों में 21-7, 21-18 से हराकर अंतिम-4 में अपनी जगह सुरक्षित कर ली। विश्‍व वरीयता क्रम में 22वें स्‍थान पर काबिज थाईलैंड की खिलाड़ी से सायना का सामना चौथी बार हो रहा है। इनमें से पिछले तीन मुकाबलों में उन्‍हें हार झेलनी पड़ी है। सायना सेमीफाइनल में शनिवार को चीन की हे बिंगजियाओ से भिड़ेंगी। उन्‍होंने हमवतन चेन शियाओशिन को 21-18, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

सिंधु को आसानी से मारिन ने हराया
रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता मारिन ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को 21-11, 21-12 से बेहद आसान मात दी। सिंधु के खिलाफ यह उनकी आठवीं जीत है, जबकि सिंधु उनसे सिर्फ 5 मुकाबले ही जीत पाई हैं। यह मैच सिर्फ 37 मिनट तक चला। सेमीफाइनल में मारिन के सामने चीन की चेन यूफेई होंगी। वह थाईलैंड की रतनाचोक इंतानोन को 14-21, 21-9, 21-15 से मात देकर अंतिम 4 देकर अंतिम 4 में पहुंची हैं।

श्रीकांत भी हारे
विश्‍व नंबर 8 श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में 12वें नंबर के इंडोनेशियाई क्रिस्टी के हाथों 47 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-19 से हार का मुंह देखना पड़ा। श्रीकांत का सामना पांचवीं बार क्रिस्टी से था। पिछले चार मुकाबले में दोनों 2-2 जीत-हार से बराबरी पर थे। अब 3-2 से क्रिस्‍टी आगे हो गए।
श्रीकांत की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।