6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWG 2022, INDW vs AUSW Final: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होगा गोल्ड के लिए मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी और कब देख सकते हैं लाइव मैच

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज क्रिकेट का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह गोल्ड मेडल अपने नाम करेगी। इसके अलावा हारने वाली टीम को सिल्वर पदक दिया जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे, एजबेस्टन मैदान बर्मिंघम में खेला जाएगा।

3 min read
Google source verification
CWG 2022: India Women vs Australia Women

CWG 2022: India Women vs Australia Women

INDW vs AUSW Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि पहली बार महिला क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया है। और इस पहले ही सीजन में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया भी अच्छे प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल मैच में जगह बनाई। आज दोनों टीमों के बीच स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा। आइए आपको बताते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी है और इस मैच को आप कहां और कब लाइव देख सकते हैं

यहां देख सकते हैं लाइव

गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के भारत में प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क के पास है। इस मुकाबले को आप रात 9:30 बजे से सोनी नेटवर्क के चैनल सोनी सिक्स और सोनी लिव एप पर भी देख सकते हैं। सोनी लिव एप पर इस मैच को लाइव देखने के लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी 20, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच

वहीं अब तक के दोनों टीमों की सफर की बात करें तो भारत की इस टूर्नामेंट में शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया से 3 विकेट से हार ना हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। भारत ने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, जबकि बारबाडोस को एकतरफा अंदाज में 100 रनों से शिकस्त दी। इसके अलावा सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से हराया।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए टूर्नामेंट काफी शानदार रहा है और वह अजेय रही है। पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की, इसके अलावा बारबाडोस के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से मैच अपने नाम किया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को भी 44 रनों से हराया और सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2022: एशिया कप से बाहर हुए हर्षल पटेल

भारतीय टीम की तरफ से अभी तक रेणुका सिंह ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए हैं और भारत की जीत में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा भारत की उप कप्तान स्मृति मंधाना 153 रन बनाकर टूर्नामेंट में शीर्ष रन स्कोरर है। बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में मंधाना ने 23 गेंदों में 50 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी। और आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना के बल्ले से टीम इंडिया को ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिजस और कप्तान हरमनप्रीत कौर भी अच्छी पारियां खेल रही हैं। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने पहले और तीसरे मुकाबले में 48 और 43 रनों की पारी खेल भारत को अच्छी शुरुआत दी थी।

अगर भारत के लिए आज स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा हरमनप्रीत कौर और गेंदबाजी में रेणुका सिंह अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहती हैं तो भारतीय टीम को स्वर्ण पदक जीतने से कोई नहीं रोक सकता। भारतीय टीम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करेगी तो यह जीत न सिर्फ ऐतिहासिक होगी बल्कि पहली बार महिला क्रिकेट कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के नाम हो जाएगा।

India Women Squad:

Smriti Mandhana, Shafali Verma, Jemimah Rodrigues, Harmanpreet Kaur(c), Deepti Sharma, Pooja Vastrakar, Sneh Rana, Taniya Bhatia(w), Radha Yadav, Meghna Singh, Renuka Singh, Rajeshwari Gayakwad, Sabbhineni Meghana, Harleen Deol, Yastika Bhatia


Australia Women Squad:

Alyssa Healy(w), Beth Mooney, Meg Lanning(c), Tahlia McGrath, Rachael Haynes, Ashleigh Gardner, Grace Harris, Jess Jonassen, Alana King, Megan Schutt, Darcie Brown, Ellyse Perry, Nicola Carey, Amanda Wellington, Annabel Sutherland