क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, डकवर्थ लुईस नियम से आयरलैंड को 5 रनों से हराया

India vs Ireland, Women's T20 World Cup 2023 : टीम इंडिया ने अपने तीसरे मुकाबले में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस नियम से 5 रनों से हरा दिया है। बारिश से बाधित इस मैच में आयरलैंड की टीम भारत से 5 रन पीछे रह गई। इस जीत के बाद भारत की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई है।

2 min read
Indian Womens Cricket Team

IND vs IRE, Women's T20 World Cup 2023 : टीम इंडिया ने अपने तीसरे मुकाबले में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस नियम से 5 रनों से हरा दिया है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था लेकिन बीच में बरसात के कारण मैच रोकना पड़ा। डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार आयरलैंड की टीम भारत से 5 रन पीछे रह गई। इस जीत के बाद भारत की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई है। मैच रुकने से पहले तक आयरलैंड का स्कोर 8 ओवर में दो विकेट के नुक्सान पर 54 रन हो गया था। इससे पूर्व भारत ने आयरलैंड को 156 रन का लक्ष्य दिया। भारत ने ओपनर स्मृति मंधाना की तूफानी 87 रन की पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। 56 गेंद का सामना करने के बाद 9 चौके और 3 छक्के की मदद से वो 87 रन बनाकर आउट हुई। महिला टी20 विश्व कप के इस बेहद अहम मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।


मंधाना शतक से चूकी

स्मृति मंधाना के सामने शतक बनाने का अच्छा मौका था लेकिन टीम के स्कोर को तेजी से बढ़ाने की कोशिश में उन्होंने अपना विकेट गंवाया। 56 गेंद का सामना करने के बाद 9 चौके और 3 छक्के की मदद से वो 87 रन बनाकर आउट हुई।

भारतीय टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाई है। मंधाना ने 40 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर six लगाते हुए अपने पचास रन पूरे किए।


भारत से एक भी मैच नहीं जीता आयरलैंड

इससे पहले दाेनों देशों के बीच पहली और आखिरी बार 2018 के टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारत ने 52 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, 13 वनडे में से 12 भारत ने जीते हैं और एक बारिश के कारण रद्द हुआ था। इस तरह आज सहित अब तक आयरलैंड भारत से एक भी मैच नहीं जीता है।

यह भी पढ़ें : महिला T20 वर्ल्ड कप : वेस्टइंडीज ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को तीन रन से हराया


टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका ठाकुर सिंह

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन

एमी हंटर, गेबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, लॉरा डेलनी (कप्तान), अर्लीन केली, मैरी वाल्ड्रॉन (विकेटकीपर), लिआह पॉल, कारा मरे और जॉर्जीना डेम्पसे

यह भी पढ़ें : IND vs ENG : T20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम को 11 रन से हरा इंग्लैंड सेमीफाइनल में


क्या है डकवर्थ-लुईस नियम

वनडे और T20 फॅार्मेट में डकवर्थ-लुईस नियम काफी अहमियत रखता है। लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट मैच में जब मैच बारिश की वजह से रुक जाता है या खेल बाधित होता है, तो उस वक्त डकवर्थ-लुईस नियम अप्लाई किया जाता है।

इस नियम के मुताबिक बरसात के बाद बचे हुए वक्त में टारगेट का पीछा कर रही टीम को नया टारगेट दिया जाता है। टारगेट सेट करने में बचे हुए विकेट और बचे हुए ओवर दोनों को ध्यान में रखा जाता है।

Also Read
View All

अगली खबर