
INDW vs SLW, 2nd T20
INDW vs SLW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 10 विकेट से पटखनी दी और तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी अपने नाम कर लिया है। बता दें कि पहले वनडे मुकाबले में भी भारतीय टीम ने श्रीलंका को 4 विकेट हराया था। श्रीलंका दौरे में T20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम का दबदबा रहा। वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढत बना ली है। तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच 7 जुलाई को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
Smriti Mandhana ने खेली शानदार पारी
मैच का हाल बताएं तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और श्रीलंका को 173 रनों पर रोक दिया। भारत की तरफ से इस मैच में रेनुका सिंह (Renuka Singh) ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि मेघना सिंह और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले। श्रीलंका की तरफ से अमा कंचना ही 47 रन बना पाई। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका।
यह भी पढ़ें - Jasprit Bumrah ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास, इस मामले में जहीर भुवी ईशांत सब को छोड़ा पीछे
श्रीलंका से मिले 174 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की, भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 94 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने भी 71 रन बनाए और दोनों ही खिलाड़ी नाबाद रहे। स्मृति ने 94 रनों की पारी में 11 चौके और एक शानदार सिक्स लगाया। भारत की इन दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 174 रनों की साझेदारी कर, भारत को 10 विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
यह भी पढ़ें - Rishabh Pant ही नहीं इन विकेटकीपरों ने भी बनाए हैं एक टेस्ट मैच में 200 से ज्यादा रन
Updated on:
4 Jul 2022, 9:09 PM IST
Published on:
4 Jul 2022, 9:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.