6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018: अहम मुकाबले से पहले विराट कोहली के खेलने पर संशय

प्ले ऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को यह मैच जीतना जरुरी होगा।

2 min read
Google source verification
VIRAT KOHLI

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स से है ऐसे में उनके कप्तान को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 10 मैचों में 3 मैच जीत कर 6 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है। अभी भी बैंगलोर की टीम प्ले ऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। अगर बैंगलोर अपने सभी मैच जीत जाती है तो उसके 14 पॉइंट हो जाएंगे जोकि उसे प्लेऑफ में पंहुचा सकते हैं। वहीं उनके आज की विपक्षी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।


DD के खिलाफ आज डिविलियर्स कर सकते हैं कप्तानी
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आज मैदान पर जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम उतरेगी तो उनके कप्तान बदल सकते हैं। आज मैच में बैंगलोर की कप्तानी करते डिविलियर्स नजर आ सकते हैं। यह RCB फैंस के लिए मैच से पहले बहुत बड़ा झटका हो सकता है। प्ले ऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए RCB को यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा।कप्तानी में बदलाव टीम के लिए बड़ा झटका होगा।


कोहली के अस्वस्थ होने की खबर
खबरों के अनुसार विराट कोहली कल नेट प्रैक्टिस पर नहीं आए थे। स्टारस्पोर्ट्स के अनुसार विराट अगर समय पर फिट नहीं होते हैं तो मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में टीम के सीनियर बल्लेबाज ऐबी डिविलियर्स को टीम की कप्तानी संभालनी होगी। अगर विराट समय पर फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह टीम में सरफराज खान ले सकते हैं। विराट कोहली टीम के सर्वाधिक रन बनाने वाल्के बल्लेबाज हैं, ऐसे में अगर विराट आज करो या मरो के मैच में टीम के साथ नहीं होंगे तो टीम को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


RCB का रहा है खराब प्रदर्शन
बेंगलोर की टीम कप्तान विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स पर निर्भर है। इन दोनों के अलावा टीम को क्विंटन डी कॉक और ब्रेंडन मैक्कलम से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये दोनों विफल रहे हैं। मोइन अली को कोहली ने काफी देर से मौका दिया, लेकिन वो भी मौके को भुना नहीं पाए। कोलिन डी ग्रांडहोमे का प्रदर्शन औसत ही रहा है। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर ने बेंगलोर के लिए कमान संभाल रखी है लेकिन तेज गेंदबाजों ने इन दोनों का साथ नहीं दिया। हालांकि उमेश यादव ने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। टिम साउदी विफल रहे हैं।