6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2019: RCB की हार को लेकर फिर कोहली पर भड़के गंभीर, कहा- अभी नौसिखिया है

गौतम गंभीर ने कहा कि विराट को हार की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए गंभीर ने कहा कि गेंदबाजों और बल्लेबाजों को दोषी मानने से कुछ नहीं होगा विराट की कप्तानी पर पहले भी सवाल खड़े कर चुके हैं गंभीर
2 min read
Google source verification
Virati kohli And Gautam Gambhir

Virati kohli And Gautam Gambhir

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 12 में हर टीम के लिए कुछ ना कुछ बदल रहा है, लेकिन एक टीम ऐसी है जिसके लिए इस टूर्नामेंट में कुछ भी नहीं बदल रहा है। टूर्नामेंट लगातार 6 मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगातार खत्म होती जा रही हैं तो वहीं टीम के कप्तान विराट कोहली आलोचकों के निशाने पर हैं। विराट कोहली का प्रदर्शन और उनकी कप्तानी पर एकबार फिर से सवाल खड़े हुए हैं।

गंभीर ने कोहली को बताया नौसिखिया

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने फिर से विराट कोहली पर निशाना साधा है। गौतम गंभीर ने कहा है कि बतौर खिलाड़ी उनका (विराट) खेल शानदार हो, लेकिन एक कप्तान के तौर पर फिलहाल वो नौसिखिए हैं। गंभीर ने कहा कि विराट को खुद हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, बल्लेबाजों और गेंदबाजों को कोसने से कुछ नहीं होगा।

कोहली खुद लें हार की जिम्मेदारी- गंभीर

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, गंभीर ने कहा है, 'भले ही बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली बेहतरीन हैं, लेकिन कप्तानी के मामले में वो नौसिखिया हैं। गेंदबाजों पर हार का दोष डालने से बेहतर है कि वो खुद हार की जिम्मेदारी लें।' गंभीर ने कहा कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम छोटा है और विकेट सपाट है, ऐसे में आपको तेज गेंदबाजों को लेना चाहिए।

पवन नेगी से करवानी चाहिए थे गेंदबाजी- गंभीर

रविवार रात को केकेआर के खिलाफ मैच में आरसीबी को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार को लेकर गंभीर ने कहा, 'बाकि बचे ओवरों में सिराज और स्टॉयनिस से गेंदबाजी कराने की बजाए पवन नेगी से बॉलिंग करानी चाहिए थी, उस समय पिच पर थोड़ा स्पिनरों को मदद मिल रही थी।' गंभीर ने कहा कि विराट को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि रसेल को तेज गेंदबाजी ज्यादा पसंद है।

गंभीर ने कहा कि नीलामी के वक्त जब आपको पता था कि नाथन कूल्टर नाइल और मार्कस स्टॉयनिस टीम के साथ ज्यादा समय के लिए जुड़े नहीं रहेंगे तो ऐसे में आरसीबी को उन खिलाड़ियों को खरीदना ही नहीं चाहिए था।