
Ravindra Jadeja
जयपुर।IPL सीजन 12 के 25वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स आमने-सामने हैं। चेन्नई के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया गया।
जड़ेजा ने जड़ा विकेटों का शतक
IPL के लिहाज से ये मैच रविंद्र जडेजा के लिए यादगार रहेगा, क्योंकि सर जड़ेजा ने इस मैच में दो विकेट लेकर IPL करियर के 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। IPL इतिहास में 100 विकेट लेने वाले वो पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर बन गए हैं।
स्मिथ और राहुल त्रिपाठी बने शिकार
जडेजा ने स्टीव स्मिथ का विकेट लेकर आईपीएल करियर के 100 विकेट पूरे किए। इससे पहले उन्होंने राहुल त्रिपाठी का विकेट भी लिया। अपने 4 ओवर के स्पेल में जडेजा ने 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जडेजा ने पहले राहुल त्रिपाठी को केदार जाधव के हाथों कैच कराया। इसके बाद स्टीव स्मिथ का विकेट अंबाती रायडू के कैच के बाद मिला।
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज लसिथ मलिंगा
रविंद्र जडेजा IPL में 100 विकेट लेने वाले 13वें गेंदबाज बन गए हैं। आइपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सबसे उपर लसिथ मलिंगा हैं, जिन्होंने 113 मैचों में अब तक 157 विकेट लिए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर स्पिनर अमित मिश्रा हैं, जिनके नाम पर 138 मैचों में 149 विकेट हैं। तीसरे नंबर पर पीयूष चावला हैं और उन्होंने अब तक 150 मैचों में 144 विकेट लिए हैं।
- इन तीनों के अलावा आइपीएल में 100 ये उससे ज्यादा विकेट ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन, सुनील नरेन, उमेश यादव, आशीष नेहरा, विनय कुमार और जहीर खान का नाम भी शामिल है।
जडेजा ने आईपीएल में अबतक 161 मैच खेले हैं।
Updated on:
11 Apr 2019 10:05 pm
Published on:
11 Apr 2019 10:03 pm
