6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स ने अब अपने साथ दिग्गज क्रिकेटर गांगुली को जोड़ा, बनाया सलाहकार

फरवरी में फ्रेंचाइजी सीईओ और हेड ऑफ ऑपरेशंस को भी बदल चुकी है ऑक्शन में जाने से पहले बदला था अपना नाम टीम का मुख्य कोच आस्ट्रेलियाई दिग्गज पोंटिंग को बनाया है
2 min read
Google source verification
sourabh ganguly

IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स ने अब अपने साथ दिग्गज क्रिकेटर गांगुली को जोड़ा, बनाया सलाहकार

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 के लिए गुरुवार को भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को को बतौर सलाहकार अपनी टीम से जोड़ा। सौरभ गांगुली टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर दिल्ली को टूर्नामेंट का खिताब दिलाने में मदद करेंगे।

गांगुली ने जताई खुशी
दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने पर 46 वर्षीय गांगुली ने खुशी जताते हुए कहा कि वह जिंदल और जेएसडब्लू ग्रुप को वर्षों से जानते हैं और उनसे जुड़कर उत्साहित हैं। वह फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

फरवरी में धीरज मल्होत्रा को बनाया था सीईओ
दिल्ली कैपिटल्स इस साल अपनी फ्रेंचाइजी टीम में इससे पहले भी कई फेरबदल कर चुकी है। पिछले 11 सीजन में एक बार भी खिताब नहीं जीतने वाली इस टीम ने आइपीएल ऑक्शन में जाने से पहले अपनी टीम का भी नाम बदल लिया। यह टीम पहले दिल्ली डेयर डेविल्स के नाम से जानी जाती थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 21 फरवरी को अपना नया कार्यकारी अधिकारी (CEO) धीरज मल्होत्रा को बनाया था तो श्रीनाथ टीबी को हेड ऑफ ऑपरेशन्स नियुक्त किया था। धीरज इसी पद पर इंडियन सुपर लीग (ISL) और प्रो कबड्डी लीग (PKL) में भी काम कर चुके हैं। वह हॉकी इंडिया लीग में सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वहीं श्रीनाथ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े थे।

फ्रेंचाइजी को इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। इतने सारे बदलावों के साथ ट्रांसफर विंडो के जरिये हैदराबाद सनराइजर्स से इस टीम ने अपने साथ दिल्ली के ही दिग्गज प्लेयर शिखर धवन को अपने साथ जोड़ा है। टीम में बड़े बदलाव के साथ पूरा मैनेजमेंट चेंज करने के बाद फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वह इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी।