4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2019: प्लेऑफ की आस देख रही पंजाब को लगा झटका, सबसे महंगा खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

वरुण चक्रवर्ती IPL 2019 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं पंजाब ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा था वरुण चक्रवर्ती का ये पहला आईपीएल था
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

May 01, 2019

Varun Chakravarthy

Varun Chakravarthy

मोहाली। IPL सीजन 12 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगाकर बैठी किंग्स इलेवन पंजाब को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती पंजाब के लिए आगामी मैच नहीं खेल पाएंगे। नीलामी में 8.4 करोड़ रुपए में बिकने वाले वरुण चक्रवर्ती का ये पहला IPL था। वह इस आईपीएल सीजन में जयदेव उनादकट के साथ सयुंक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

टीम के फ्रैंचाइजी ने दी जानकारी

इस बारे में जानकारी देते हुए टीम के फ्रेंचाइजी ने कहा, "टीम की उम्मीद थी कि चक्रवर्ती आईपीएल के अंतिम बचे मैचों के लिए वापस आ जाएंगे, हालांकि उनकी चोट में पर्याप्त सुधार नही हो पाया है। इसलिए 27 वर्षीय वरुण अब अपने घर वापस लौट जाएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब उनकी चोट में शीघ्र सुधार की आशा करती है और बचे वर्ष के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं देती हैं।"

प्रैक्टिस सेशन के दौरान हो गए थे चोटिल

आपको बता दें कि वरुण चक्रवर्ती ने इस सीजन का सिर्फ एक ही मैच खेला है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन ओवर गेंदबाजी की और 35 रन खर्च किये। इस बीच उन्होंने 1 विकेट भी हासिल किया। वरूण अप्रैल महीने के शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स के मैच से पहले प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला था।