7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमएस धोनी का ये ‘ट्रंप कार्ड’ विरोधियों पर पड़ सकता है भारी

CSK vs RR : आईपीएल 2023 में आज 12 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्‍टेडि‍यम में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहम मैच खेला जाएगा। माना जा रहा है कि इस मुकाबले में स्पिन गेंदबाज महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे में एमएस धोनी अपने एक ट्रंप कार्ड को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल कर राजस्‍थान के होश उड़ा सकते हैं।

2 min read
Google source verification
ms-dhoni.jpg

चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की हार तय! धोनी का ये 'ट्रंप कार्ड' अकेले समेट देगा पूरी टीम।

ipl 2023 , CSK vs RR :आईपीएल 2023 में एक के बाद सांस रोक देने वाले मुकाबले खेले जा रहे हैं। आरसीबी और एलएसजी के बीच जहां सोमवार को तो वहीं मुंबई और दिल्‍ली के बीच मंगलवार को आखिरी बॉल का रोमांच देखने को मिला। वहीं आज 12 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्‍टेडि‍यम में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहम मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी। माना जा रहा है कि इस मुकाबले में स्पिन गेंदबाज महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में एमएस धोनी अपने एक ट्रंप कार्ड को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं, जो अकेले ही पूरी टीम को समेटन का दम रखता है।

चेन्नई की टीम आज अपने होम ग्राउंड चेपक स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ खेलेगी। चेपक की पिच पर हमेशा स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती रही है। ऐसे में एमएस धोनी श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महेश तीक्षणा को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। तीक्षणा पॉवर प्ले में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह डेथ ओवर में भी अच्‍छा प्रदर्शन करते हैं।

डेथ ओवर्स में ज्‍यादा कारगर

बता दें कि महेश तीक्षणा ने पावरप्‍ले के साथ डेथ ओवर में भी खुद को साबित किया है। 2022 के बाद से तीक्षणा ने डेथ ओवर्स में 12 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनोमी रेट महज 7.33 का रहा है। तीक्षणा के ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने कुल 38 मैचों में 34 विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनोमी भी महज 6.66 का रहा है।

यह भी पढ़ें : RCB को हराकर केएल राहुल हुए घमंडी, अपनी धीमी पारी को बताया शानदार

सुपरओवर फेंककर जिताया था टीम को

महेश तीक्षणा को पढ़ना बल्‍लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल होता है। इसलिए आज के मुकाबले में धोनी उन्‍हें प्‍लेइंग इलेवन में जरूर शामिल करेंगे। क्योंकि चेन्‍नई लगातार पॉवरप्ले और डेथ ओवर के एक अच्‍छे गेंदबाज के लिए तरस रही है। तीक्षणा अकेले ही ये दोनों भूमिका अच्‍छे से निभा सकते हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्‍होंने टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और सुपर ओवर फेंककर टीम को जिताया था।

यह भी पढ़ें : दिल्‍ली की हार का असली मुजरिम, पहले जमकर लुटाए रन फिर टपका दिए दो कैच