
ये खिलाड़ी है दिल्ली की हार असली मुजरिम, पहले जमकर लुटाए रन फिर टपका दिए दो कैच।
MI vs DC : आईपीएल के 16वें सीजन का रोमांच दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा हैै। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई ने शानदार जीत दर्ज की। इस रोमांचक मैच में अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला ने चार ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडोर्फ ने तीन ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 65 रन बनाकर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, दिल्ली की हार के सबसे बड़ा मुजरिम मुकेश कुमार रहे। उन्होंने गेंदबाजी में न केवल जमकर रन लुटाए, बल्कि दो कैच छोड़कर मैच हरवाने में अहम योगदान दिया।
मुंबई इंडियंस ने इसके साथ ही टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल दिया है। जबकि दिल्ली को इस सीजन में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। अक्षर पटेल और डेविड वार्नर के अर्धशतकों की बदौलत दिल्ली ने स्कोर बोर्ड पर 19.4 ओवरों में 172 रन टांगे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने तीन ओवरों में ही बिना विकेट गंवाए 42 रन बनाकर तेज शुरुआत की थी। मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 68 रन बनाकर पावर-प्ले समाप्त किया।
मुंबई की जबरदस्त शुरुआत
मुंबई को पहला झटका 71 रन पर इशान किशन के रूप में लगा, जो कि 26 गेंदों पर 31 रन बनाकर रन आउट हुए। की शुरुआती साझेदारी तब समाप्त हुई जब ईशान आठवें ओवर में नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा 29 गेंद पर 41 रन बनाकर 139 के स्कोर पर आउट हुए। वहीं सूर्यकुमार यादव एक बार फिर गोल्डन डक बनाकर पवेलियन लौटे।
यह भी पढ़ें :पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप 2023, भारत के सामने झुकने को तैयार हुआ PCB
आखिरी ओवर में भरपूर रोमांच
रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में पांच रन की दरकार थी। पहली बॉल पर कैमरून ग्रीन ने एक रन लिया। इसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद डेविड ने खाली निकाल दी। चौथी गेंद पर डेविड ने एक रन लिया तो पांचवीं गेंद पर ग्रीन ने सिंगल लिया। इस तरह अंतिम गेंद पर दो रन चाहिए थे। और डेविड ने आखिरी गेंद पर दो रन लेकर टीम को पहली जीत का स्वाद चखाया।
मुकेश ने दो कैच छोड़कर लुटाए रन
मुकेश कुमार ने पहले ओवर में 14 रन लुटा दिए। इसके बावजूद कप्तान ने मुकेश कुमार को गलती सुधारने के लिए 16वां ओवर तो उसमें भी 16 रन लुटा दिए। इतना ही नहीं मुकेश ने मैच के दौरान दो अहम कैच भी छोड़े। अगर वह आखिरी ओवर में टिम डेविड का कैच ना छोड़ते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।
यह भी पढ़ें :RCB को हराकर केएल राहुल हुए घमंडी, 20 गेंद पर 18 रन की अपनी पारी को बताया शानदार
Updated on:
12 Apr 2023 07:47 am
Published on:
12 Apr 2023 07:44 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
