
IPL 2023 में पृथ्वी से लेकर मिचेल मार्श तक ये 5 दिग्गज हुए बुरी तरह फेल।
ipl 2023 Flop Players : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की दिवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। आईपीएल में खेले जा रहे हाईस्कोरिंग मैचों कुछ बल्लेबाज गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। वहीं, कुछ बल्लेबाजों का बल्ला अभी भी खामोश नजर आ रहा है। पृथ्वी शॉ से लेकर मिचेल मार्श तक ऐसे पांच बल्लेबाज हैं, जो इस आईपीएल में बुरी तरह फ्लॉप हैं। इतना ही नहीं इनकी खराब फॉर्म ने अब अपनी टीमों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है। अब इन पर टीम से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। आइये आपको भी बताते हैं इन पांचों खिलाडि़यों के बारे में, जिनके लिए मौजूदा आईपीएल किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं। इस सूची में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ से लेकर मिचेल मार्श तक शामिल हैं।
पृथ्वी शॉ का बल्ला रहा खामोश
इस कड़ी में सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली कैपिटल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की। दिल्ली को पृथ्वी शॉ से इस सीजन में काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह बिल्कुल भी खरे नहीं उतर सके हैं। पृथ्वी शॉ अब तक 6 मैचों में 6 पारियां खेले हैं। लेकिन, किसी भी मैच में वह 15 से अधिक रन नहीं बना सके हैं। इतना ही नहीं दो बार वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे हैं। आईपीएल 2023 में उन्होंने 12, 7, 0, 15, 0 और 13 रनों की पारियां खेली हैं।
मिचेल मार्श नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा
आईपीएल के फ्लॉप खिलाडि़यों की लिस्ट में दूसरा नाम भी दिल्ली कैपिटल्स से दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श का है। मिचेल मार्श का बल्ला भी आईपीएल में अब तक खामोशी की चादर ओढ़े हुए हैं। मार्श भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं और दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं। मार्श अपनी चार पारियों में से दो में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। वह आईपीएल 16 में 0, 4, 0 और 2 रनों की पारियां ही खेल सके हैं।
घर में रनों की बारिश करने वाले सरफराज रनों को तरसे
आईपीएल का ये सीजन सरफराज खान के लिए के लिए भी कुछ खास नहीं रहा है। भारतीय घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश कर चयनकर्ताओं पर हमला बोलने वाले सरफराज भी पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। आईपीएल 2023 में सरफराज ने दो पारियों में महज 34 रन बनाए हैं। उन्होंने एक पारी में 4 तो दूसरी पारी में 30 रन बनाए हैं। तीन स्टार बल्लेबाजों के कारण दिल्ली की हालत सबसे ज्यादा खराब है।
रियान पराग रहे सुपर फ्लॉप
आईपीएल में सुपर फ्लॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथा नाम राजस्थान रॉयल्स के मध्यक्रम बल्लेबाज रियान पराग का है। राजस्थान का टॉप ऑर्डर तो अच्छा कर रहा है, लेकिन रियान की वजह से मध्यक्रम गड़बड़ा गया है। रियान भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। अब तक 5 पारियां में रियान पराग ने महज 54 रन ही बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन में 7, 20, 7, 5, और नाबाद 15 रनों की पारियां खेली हैं।
यह भी पढ़ें : धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा अपडेट, खुद बताया कब कहेंगे क्रिकेट को अलविदा
स्टार ऑलराउंडर मंदीप सिंह भी पूरी तरह फ्लॉप
आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर मंदीप सिंह भी पूरी तरह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। बता दें कि केकेआर ने मंदीप सिंह को कुल तीन मैच में टीम में शामिल किया है, लेकिन वह पूरी तरह फ्लॉप रहे हैंं। अब तक वह तीन पारियों में महज 14 रन ही बना सके हैं। उन्होंने तीन पारियों में क्रमश: 2, 0 और 12 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें : सचिन ने बाउंसर फेंक इस बल्लेबाज को किया था लहूलुहान, जानें उनसे जुड़े 10 रोचक किस्से
Published on:
24 Apr 2023 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
