MS Dhoni Retirement : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का रोमांच चरम पर है। आईपीएल की प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंचने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आईपीएल के 16वें सीजन में एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार रात खेले गए इस सीजन के 33वें मुकाबले में सीएसके ने 49 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल के शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। हालांकि मैच खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने खुद संकेत दिए कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन के बाद क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे।