Sachin Tendulkar Records : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को यूं ही क्रिकेट का भगवान नहीं कहा जाता है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि फैंस के दिलों पर भी राज किया है। 22 साल के लंबे क्रिकेट करियर में सचिन ने कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिन्हे तोड़ पाना दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट से संन्यास लिए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन आज तक कोई खिलाड़ी उनके इन रिकॉर्ड्स के करीब भी नहीं पहुंच सका है। आइये आज हम उनके ऐसे पांच रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जिनका टूट पाना नामुमकिन सा लगता है।