Virat Kohli IPL Records : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की दिवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। अब हर रोज आखिरी ओवर में फैसले वाले सांस थाम देने वाले मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसके साथ रोजाना आईपीएल में नए-नए रिकॉर्ड भी बन रहे हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जहां हाल ही में अपने 6000 आईपीएल रन पूरे किए थे। वहीं अब विराट कोहली आईपीएल का बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। वह विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल में 7000 रन के बेहद करीब पहुंच चुुुके हैं। इस महा रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अब रन मशीन को महज 97 रन की जरूरत है। विराट जिस तरह की फॉर्म में नजर आ रहे हैं उसे देखकर तो यही लगता है कि वह अगले एक-दो मैच में ही इस आंकड़े को पार कर आईपीएल के इतिहास में सात हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।